राजस्थान में अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार क्यों नहीं? BJP के ऐलान नहीं करने की कहीं ये वजह तो नहीं?

Bhajan lal Sharma government of Rajasthan: राजनीतिक जानकारों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार में देरी की एक वजह नाम फाइनल नहीं हो पाना और गुटबाजी भी है।

Bhajan lal Sharma

Bhajan lal Sharma

Rajasthan Cabinet expansion: राजस्थान में सरकार बनने के बाद अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नामों पर भी चर्चा चल रही है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने बहुत जल्द इसके बारे में सूचना आने की बात कही है। इसके बाद कहा जा रह है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

विज्ञापन

वहीं मंत्रिमंडल विस्तार में देरी के अलग-अलग सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि मंत्रियों का नाम केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा और यह दिल्ली में होगा इस वजह से देरी हो रही है। मंत्रियों की लिस्ट दिल्ली में रुकी हुई है और वहां से इसे हरी झंडी मिलने का इंतजार है। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी नए विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह देने पर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

गुटबाजी भी वजह

विज्ञापन

कैबिनेट विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधना भी एक बड़ी चुनौती है। 4 महीने बाद ही लोकसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में इसका खास ख्याल रखा जाना है, ताकि पार्टी को राज्य से ज्यादा से ज्यादा सीटें मिलने में कोई दिक्कत न आए। लोकसभा चुनाव पर कैबिनेट विस्तार का असर पड़ेगा। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार में देरी की एक वजह नाम फाइनल नहीं हो पाना और गुटबाजी भी है।

बीजेपी को क्या है डर

विज्ञापन

वहीं बताया जा रहा है कि बीजेपी को इस बात का डर है कि नए विधायकों को मौका देने से कहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता नाराज न हो जाएं। दोनों उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को अभी तक विभाग भी आवंटित नहीं किए गए हैं। कैबिनेट विस्तार में देरी को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर निशाना साध रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ