Rajasthan: पाली में करंट लगने से 14 साल के बच्चे की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर विधायक बैठे धरने पर
Edited By Nirmal Pareek

पाली में करंट लगने से 14 साल का बच्चे की मौत
Edited By Nirmal Pareek

पाली में करंट लगने से 14 साल का बच्चे की मौत
पाली: राजस्थान की बड़ी खबर पाली जिले से सामने आई है। राजस्थान के पाली जिले में एक बार फिर बारिश का कहर देखने को मिला है। राजस्थान में जारी तूफानी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पाली और चित्तौड़गढ़ जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। वहीं प्रशासन की लापरवाही से बारिश के मौसम में एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गयी। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
बता दें कि शनिवार को थाना क्षेत्र के खिंवादी गांव में बिजली के पोल तान से करंट लगने से 14 साल का बच्चे की मौत हुई। बाद में सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में धरने पर बैठ गए।
धरने की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक रजत विश्नोई थानाधिकारी रामेश्वर भाटी, तहसीलदार हरिसिंह चारण और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश शुरु की।
मृतक के परिजन आश्रित को सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। शव अभी तक चिकित्सालय की मोर्चरी में ही पड़ा है। विद्युत विभाग के खिलाफ में पुलिस थाने में मामला भी दर्ज करवाया हैं। गौरतलब है कि बिजली विभाग की लापरवाही से पिछले दिनो जाखोड़ा सरहद में भी 11 भैंसों की मौत हो गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: