Video: पंजाब की सड़कों पर उतरे 'यमराज', ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से बोले- मान जाओ नहीं तो ऊपर ले जाऊंगा

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में यातायात पुलिस ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। इस मुहिम के तहत लोगों को समझाया जा रहा है कि वे नियमों का पालन करेंगे तो सेफ रहेंगे। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Punjab News
विज्ञापन

Amritsar News: पंजाब के अमृतसर शहर में मंगलवार को सड़कों पर अचानक यमराज उतर आए। इस दौरान यमराज ने उन लोगों को लताड़ लगाई, जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। दोपहिया वाहन सवार जिन लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, यमराज ने उनको चेतावनी दी। दरअसल अमृतसर ट्रैफिक पुलिस नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से एक मुहिम चला रही है। मुहिम के तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में यमराज बना शख्स उन लोगों की खिंचाई करता दिखा, जिन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। यमराज बने शख्स ने हेलमेट न पहनने वाले बाइक सवारों को भी जागरूक किया।

यह भी पढ़ें:10वीं तक पढ़ाई, एक करोड़ का इनामी; कौन था छत्तीसगढ़ एनकाउंटर में मारा गया माओवादी लीडर चलपति?

विज्ञापन

अमृतसर में ट्रैफिक पुलिस जागरूकता सप्ताह मना रही है, जिसमें अलग-अलग दिन विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को इसी कड़ी में यमराज की वेशभूषा में एक कलाकार शहर की सड़कों पर घूमता दिखा। यमराज ने हेलमेट न पहनने वाले बाइक सवारों की जमकर क्लास लगाई। कलाकार सीट बेल्ट न लगाने वालों और जेब्रा क्रॉसिंग तोड़ने वालों की गाड़ियों में सवार होकर नियमों का पाठ पढ़ाता दिखा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

हादसे रोकने के लिए चल रही मुहिम

कलाकार ने कहा कि अगर नियमों का पालन यहां पर नहीं किया तो तुम लोगों को उठाकर अपने साथ ऊपर ले जाऊंगा। वहां जाकर नियमों का पाठ पढ़ाऊंगा। पुलिस का मकसद लोगों को दुर्घटनाओं से बचाना है। अगर कोई दुर्घटना हो जाए तो कीमती जान न जाए, इसके लिए पुलिस लोगों से सीट बेल्ट लगाने और हेलमेट पहनने की अपील कर रही है। अगर किसी शख्स की हादसे में जान चली जाए तो उसके परिवार को भुगतना पड़ता है।

विज्ञापन

शहर की सड़कों पर परमजीत सिंह नाम के कलाकार यमराज बनकर घूमते दिखे। परमजीत के अनुसार हर साल हजारों लोग हादसों में मरते हैं। उनका मकसद हादसों को रोकना है। ये मुहिम नेहरू युवा केंद्र और स्थानीय ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से चल रही है। पंजाब पुलिस के अनुसार हर साल लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसी मुहिम चलाते हैं। पुलिस को उम्मीद है कि ये मुहिम लोगों को अवेयर करने में सफल रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ