हाई कोर्ट के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल की पत्नी की हत्या, लूट-पाट के बाद हत्या की आशंका

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल, कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक गोयल की मोहाली के फेज 5 स्थित उनके घर पर हत्या कर दी गई. सूत्रों के अनुसार, महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है.

MOHALI

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल, कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक गोयल की मोहाली के फेज 5 स्थित उनके घर पर हत्या कर दी गई. सूत्रों के अनुसार, महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का शव घर में मिला है. पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस को वह घर में बंधी हुई मिलीं थीं.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, फेज-5 में सुबह उनके घर काम करने वाली महिला ने शव को देखा. गोयल के घर में काम करने वाले नाैकर को कुर्सी से बांधा गया था. महिला का गला घोंटा गया है. पुलिस के अनुसार, लूट के इरादे से हत्या की गई है. लुटेरे नौकर को बांधकर गहने कैश लूटकर फरार हो गए हैं. कृष्ण कुमार गोयल इस समय मस्कट अपनी बेटी के पास गए हुए हैं. पुलिस ने नौकर की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. 

नौकर का नाम नीरज बताया जा रहा है. उसकी उम्र 25 साल है और वह 9 साल से गोयल परिवार के यहां काम कर रहा था. पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि लुटेरों ने महिला की हत्या की और नौकर को छोड़ गए जबकि नौकर से उन्हें खतरा ज्यादा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ