पंजाब की देशभक्त यूनिवर्सिटी में हुआ बवाल, धरने पर बैठे नर्सिंग स्टूडेंटस पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के अमलोह में स्थित देशभक्त यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है। दरअसल यहाँ नर्सिंग स्टूडेंट्स अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से रोष प्रदर्शन कर रहे है। इसी कड़ी में आज सुबह स्टूडेंटस ने यूनिवर्सिटी का गेट बंद किया तो पुलिस ने स्टूडेंटस पर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया । जिसके चलते दोपहर बाद विद्यार्थियों ने उग्र रूप दिखाते हुए यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब पुलिस ने स्टूडेंट्स को तोड़फोड़ करने से रोका तो गुस्से में स्टूडेंट्स ने पुलिस की गाड़ियों में ही तोड़फोड़ शुरू कर दी।
स्टूडेंट्स ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस यूनिवर्सिटी का साथ दे रही है। हालत बेकाबू होते हुए देख फतेहगढ़ साहिब और पटियाला दो जिलों की पुलिस को तैनात किया गया है।
दरअसल मामला ये है कि यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सेक्रेट्रिएट के बाहर नर्सिंग स्टूडेंटस धरना कर रहे थे। पुलिस मौके पर तैनात थी, लेकिन इसी बीच छात्र गुस्सा हुए और तोड़फोड़ करने लगे। उस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। जवाब में स्टूडेंटस ने भी पथराव शुरू कर दिया। वही, पुलिस की गाड़ियां के साथ भी गुस्सायें छात्रों ने तोड़फोड़ की है।
देशभक्त यूनिवर्सिटी के नर्सिंग स्टूडेंटस ने यूनिवर्सिटी पर आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी के पास इंडियन नर्सिंग कौंसिल की डिग्री नहीं है। केवल पंजाब नर्सिंग कौंसिल की मान्यता की सिर्फ 60 सीटें है। जबकि एड्मिशन डेढ़ सौ से ज्यादा किए गए थे। अब कोर्स खत्म होने के बाद स्टूडेंटस को डिग्रियां नहीं दी जा रही। विद्यार्थियों का कहना है कि ऐसे में उनका भविष्य खराब किया जा रहा है। फतेहगढ़ साहिब के एसपी (आई )राकेश यादव ने बताया कि विधयार्थियों को समझाया जा रहा है। वही, मैनेजमेंट से लगातार बातचीत की जारी है । पूरी कोशिश है कि जल्द ही इस मुद्दे को सुलझाया जाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: