---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Union Budget 2023: पंजाब की बजट से टूटी उम्मीदें, CM भगवंत मान बोले- यह अन्याय ठीक नहीं

Union Budget 2023: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय बजट पर कहा, पहले पंजाब गणतंत्र दिवस से गायब था और अब यह बजट से भी गायब है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के नाते हमने बीएसएफ के अपग्रेडेशन, आधुनिकीकरण, एंटी-ड्रोन सिस्टम के लिए 1000 करोड़ रुपये की […]

---विज्ञापन---

Union Budget 2023: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय बजट पर कहा, पहले पंजाब गणतंत्र दिवस से गायब था और अब यह बजट से भी गायब है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के नाते हमने बीएसएफ के अपग्रेडेशन, आधुनिकीकरण, एंटी-ड्रोन सिस्टम के लिए 1000 करोड़ रुपये की मांग की थी। लेकिन बजट में इनमें से कुछ भी नहीं कहा गया है।

पंजाब सीएम ने यह रखी थी मांगें 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया कि उन्होंने वित्त मंत्रालय से अमृतसर, बठिंडा से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा पराली जलाने के प्रबंधन के लिए उन्होंने केंद्र से 1500 रुपये प्रति एकड़ देने की बात कही थी लेकिन इनमें से किसी पर बजट में नहीं कहा गया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Delhi News: केजरीवाल सरकार ने किया नए सेना भवन के निर्माण का रास्ता साफ 

---विज्ञापन---

पंजाब के किसानों के लिए एमएसपी की कोई घोषणा नहीं-CM

पंजाब सीएम ने कहा कि पंजाब के किसानों के लिए एमएसपी की कोई घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा यह अन्याय ठीक नहीं। बता दें आज सुबह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया। सीतारमण ने कहा कि अमृत काल में यह पहला बजट है। उन्होंने कहा कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और चुनौतियों के बावजूद यह उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि दुनिया ने भी माना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकता सितारा है। दुनिया में भारत का कद बढ़ा है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 01, 2023 05:27 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola