गुंडागर्दी के खिलाफ FIR, किसानों ने सरकारी अधिकारी से जबरन पराली जलवाई, CM मान ने की कार्रवाई

Punjab Stubble Burning: किसानों की भीड़ ने पराली जलाने से रोकने आए सरकारी कर्मचारी को पराली जलाने के लिए मजबूर किया। मुख्यमंत्री ने कड़ा एक्शन लिया।

Stubble Burning

Stubble Burning

Punjab CM Bhgawant Mann Order To File FIR: पंजाब में पराली जलाने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं रोकने पर किसान अब गुंडागर्दी दिखाने लगे हैं। ऐसे ही गुंडागर्दी मचाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। भीड़ ने पराली जलाने से रोकने आए सरकारी कर्मचारी को पराली जलाने के लिए मजबूर किया। इस घटना पर गंभीर नोटिस लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आरोपी किसानों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया। वहीं एक बयान में मुख्यमंत्री ने इस घटना की सख़्त निंदा करते हुए इसको राज्य के लोगों के खि़लाफ़ अमानवीय काम बताया।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

>

महान गुरुओं के संदेश का सम्मान नहीं किया जा रहा

विज्ञापन

गुरबानी की तुक ‘पवनु गुरू पानी पिता माता धरती महतु’ का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि महान गुरू साहिबान ने हवा (पवन) को गुरू, पानी (पानी) को पिता और ज़मीन ( धरती) को माता का दर्जा दिया है। यह बड़े दुख की बात है कि इस घटना से पता लगता है कि राज्य में लोगों की तरफ से महान गुरुओं के संदेश का सम्मान नहीं किया जा रहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार इस घिनौनी घटना के घटने पर मूकदर्शक बन कर नहीं बैठ सकती और न ही अराजकता फैलाने की इजाज़त दे सकती है। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी खेतों में पराली न जलाने का संदेश लेकर गया था, परन्तु वहां जुटी भीड़ ने अधिकारी के हाथ में माचिस की डिबिया पकड़ा कर पराली को आग लगाने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन

घटना को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकते

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जबरदस्ती को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता। ऐसा बुज़दिली वाला काम अंजाम देकर यह लोग अपने ही बच्चों का जीवन बर्बाद करने के रास्ते पर चले हुए हैं, क्योंकि इन्हीं खेतों का धुआं बच्चों का दम घोटेगा। उन्होंने पुलिस को भी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल हुल्लड़बाज़ लोगों की शिनाख़्त करके केस दर्ज करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी मनमानी वाली और आपराधिक घटना को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ज़िम्मेदार लोगों के खि़लाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जायेगी। राज्य सरकार ऐसे असंवेदनशील लोगों को पर्यावरण दूषित करके बच्चों की अनमोल ज़िन्दगियों के साथ खेलने की इजाज़त नहीं देगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ