Punjab News: सिख गुरुद्वारा बिल-2023 को हरी झंडी, पंजाब सीएम भगवंत मान बोले-गुरबानी के मुफ्त प्रसारण का रास्ता साफ
Edited By Amit Kasana

भगवंत मान
Edited By Amit Kasana

भगवंत मान
अमित पांडेय, चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने सोमवार को कहा कि सिख गुरुद्वारा (संशोधन) एक्ट- 2023 पवित्र गुरबानी का मुफ़्त प्रसारण करने के लिए ‘वर्तमान समय के मसंदों’ के कंट्रोल से मुक्त करने के लिए रास्ता साफ करेगा।
मंत्रीमंडल की मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्रीमंडल ने आज ‘दा सिख गुरुद्वारा एक्ट-1925’ में संशोधन करने और इसमें धारा 125-ए शामिल करने की मंजूरी दे दी है जिससे श्री हरिमन्दिर साहिब से पवित्र गुरबानी का प्रसारण मुफ़्त करने को यकीनी बनाने की ज़िम्मेदारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कंधों पर पड़ेगी।
भगवंत मान ने कहा कि इस संशोधन का मकसद यह यकीनी बनाना है कि बिना किसी अदायगी के समूची मानवता गुरबानी कीर्तन सुने और गुरबानी का लाइव प्रसारण देख सके। भगवंत मान ने कहा कि इस कदम से पवित्र गुरबानी का किसी भी ढंग से व्यावसायीकरण नहीं होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एक्ट सिख गुरुद्वारा (संशोधन) एक्ट- 2023 के शीर्षक के अधीन होगा जो सरकारी गज़ट में प्रकाशित होने की तारीख़ से लागू होगा। उन्होंने कहा कि गुरबानी के मुफ़्त प्रसारण के लिए धारा-125 के बाद सिख गुरुद्वारा एक्ट-1925 में धारा-125-ए भी दर्ज की जायेगी।
भगवंत मान ने कहा कि इस एक्ट में यह व्यवस्था होगी कि महान गुरू साहिबान की शिक्षाओं के प्रसार के लिए बोर्ड की ड्यूटी (शिरोमणि कमेटी) श्री हरिमन्दिर साहिब से पवित्र गुरबानी का लाइव प्रसारण (ऑडियों या ऑडियों के साथ-साथ वीडियो) सभी मीडिया घरानों, आऊटलेटज़, प्लेटफार्म, चैनलों आदि जो भी चाहता हो, को मुहैया करवाने के लिए होगी। इस एक्ट में यह व्यवस्था भी होगी कि प्रसारण के दौरान किसी भी कीमत पर विज्ञापन/ व्यावसायीकरण/बिगाड़ न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक विनम्र और श्रद्धावान सिख के तौर पर वह दुनिया भर में गुरबानी के मुफ़्त प्रसारण के लिए ज़ोरदार ढंग के साथ आवाज़ बुलंद करेंगे। भगवंत मान ने हैरानी ज़ाहिर करते हुये कहा कि एक विशेष चैनल की तरफ से गुरबानी के प्रसारण पर कंट्रोल किये होने का विरोध करने से पंथ पर हमला कैसे कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रसारण के हक एक चैनल तक सीमित रखना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्योंकि लोग श्री हरिमन्दिर साहिब से गुरबानी सुनना चाहते हैं, इसलिए उनको इस चैनल के लिए अदायगी करनी पड़ती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस चैनल का पैकेज अन्य चैनलों के साथ दिया गया है जो बहुत महंगा है और आम आदमी इसका बोझ नहीं सहन कर सकता। भगवंत मान ने अफ़सोस ज़ाहिर किया कि सिख गुरुद्वारा एक्ट-1925 के द्वारा बनाई गई शिरोमणि कमेटी को गुरबानी का प्रचार करने का जिम्मा सौंपा गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: