Sidhu Moosewala Fan Harpreet thrown his thar in Canal, जालंधर: कलाकार बहुत बड़ा शब्द है। ये लाखों-करोड़ों लोगों को ऐसे ही मुरीद नहीं बना लेता। दूसरी ओर त्याग की बात करें तो एक मुरीद कई बार कलाकार से भी बड़ा काम कर जाता है। हाल ही में पंजाब के जालंधर से ऐसी ही एक घटना सामने आई है। यहां इलाके के एक जाने-माने वकील ने अपनी 17 लाख की महिंद्रा थार को नहर में फेंक दिया। वजह बड़ी दिलचस्प है। आइए जानें, क्या है पूरा मामला…
बता दें कि सोमवार सुबह जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके से गुजरती नहर में एक महिंद्रा थार को डूबे देखकर हड़कंप मच गया। पता चला कि यह यहां के रहने जाने-माने वकील (हाईकोर्ट के वकील) हरप्रीत सिंह की है और उन्होंने इसे जान-बूझकर नहर में फेंक दिया। पता चला है कि एडवोकेट हरप्रीत ने यह कारनामा एक ताने के जवाब में अपने और अपने पसंदीदा कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में इंसाफ नहीं मिलने की नाराजगी के चलते किया है।दरअसल, किसी ने ताना मार दिया था कि आपके पास भी थार है और मूसेवाला (पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला) के पास भी थार थी। अगर आप मूसेवाला के इतना ही बड़े फैन हैं तो अपनी थार को नहर में क्यों नहीं फेंक देते। फिर क्या था, वकील ने तुरंत सिंगर का फैन होने का सबूत दे डाला।
ये भी पढ़ें: पुलिस की ज्यादती ने ली दो भाइयों की जान; एक ने बेइज्जती के मारे तो दूसरे ने बचाने के लिए लगाई थी नहर में छलांग
एडवोकेट हरप्रीत का कहना है, ‘सिद्धू मूसेवाला की हत्या में अभी तक इंसाफ नहीं मिल पाया है। इसी नाराजगी में आज वह अपनी थार गाड़ी को नहर पर ले गए। ऐसी ही थार कार सिद्धू मूसेवाला के पास थी और उसी थार में सवार सिद्धू मूसेवाला को हथियारों द्वारा गोलियां मारकर हत्या करदी गई थी। इसी के चलते मैंने इसे नहर में फेंक दिया’।
यह भी पढ़ें: लव मैरिज के लिए युवती ने पिटवाया Boy Friend का परिवार; बचाने आए पड़ोसी पर भी चलवाए डंडे और तलवार
आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला कुछ आने वाले फैंस की संख्या अधिकतर है और इसमें एडवोकेट जैसे लोग भी उनके फैन्स की लिस्ट में आ गए हैं। उन्हें आज भी महसूस हो रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में अभी तक इंसाफ नहीं मिल पाया है, इसलिए वह उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए कई तरह के तरीके आजमा रहे हैं।
<
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
1 day agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
1 day agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
2 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
6 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
6 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
6 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
7 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
7 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
8 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines