Bharat Jodo Yatra: सुरक्षा में चूक पर राहुल गांधी बोले- यह चूक नहीं बल्कि लोगों में है यात्रा के प्रति अति उत्साह
Edited By Amit Kasana

राहुल गांधी
Edited By Amit Kasana

राहुल गांधी
Bharat Jodo Yatra: पंजाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में एक व्यक्ति द्वारा उन्हें गले लगाने की कोशिश के बाद सुरक्षा चूक सामने आने के बाद राहुल गांधी का बड़ा बयान आया है। कांग्रेस सांसद ने इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कहा कि इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहा जाना चाहिए बल्कि यह तो यात्रा के प्रति लोगों का अति उत्साह दिखलाता है।
No "lapse", but enthusiasm over Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi on security breach in Punjab
Read @ANI Story | https://t.co/0yzv2BYl3G#RahulGandhi #BharatJodoYatra #securitybreach #Punjab pic.twitter.com/yOx3v33d0U
— ANI Digital (@ani_digital) January 17, 2023
मंगलवार शाम मीडिया में दिए बयान में कांग्रेस नेता ने कहा- “मैं एक व्यक्ति को देख सकता था जो मुझे गले लगाने आया था। मुझे नहीं पता कि आप इसे चूक क्यों कह रहे हैं। इस यात्रा में बहुत उत्साह है और यह हो जाता है। सुरक्षा लोगों ने उसकी जांच की और वह बस उत्साहित था। दरअसल, मंगलवार को पंजाब के होशियारपुर के टांडा के झींगर खुर्द गांव में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू हुई। यात्रा के दौरान एक अज्ञात युवक दौड़कर आया और उसने राहुल गांधी को गले लगा लिया।
और पढ़िए –Joshimath Sinking Update: जोशीमठ को देख छलका CM ममता बनर्जी का दर्द, बोलीं- हम ‘रानीगंज’ झेल रहे
वहीं, इस बारे में पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (IGP), लॉ एंड ऑर्डर विंग जीएस ढिल्लों ने कहा था कि प्रथम दृष्टया यह घटना सुरक्षा उल्लंघन प्रतीत होती है। आईजीपी ढिल्लों ने मीडिया में दिए बयान में कहा था कि “यह एक उल्लंघन जैसा लगता है। मैंने जो वीडियो देखा है वह सुरक्षा उल्लंघन की तरह दिखता है। मैं राहुल गांधी के साथ 100 किलोमीटर चला हूं और हमारे पास 300 सुरक्षाकर्मी हैं।” आईजीपी ढिल्लों ने कहा कि वे व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाए हैं। “हम नहीं जानते कि वह अकेला था या किसी परिचित व्यक्ति के साथ था। लेकिन हां वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि यह उल्लंघन है। गौरतलब है कि सात सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी के तिरंगा फहराने के साथ समाप्त होगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: