क्या लोकसभा चुनाव लड़ेगा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल? वकील का बड़ा दावा

Punjab Lok Sabha Elections: अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। वह अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकता है।

Amritpal Singh, Khadur Sahib Lok Sabha seat, Waris Punjab De, Rajdev Singh Khalsa, Lok Sabha Elections 2024, Punjab Lok Sabha Elections,

अमृतपाल सिंह और वकील राजदेव सिंह खालसा

Amritpal Singh may contest Lok Sabha Elections (विशाल): राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह लोकसभा चुनाव लड़ सकता है। उसके कानूनी सलाहकार और वकील राजदेव सिंह खालसा ने मीडिया में यह बयान दिया है। बताया जा रहा है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगा।

विज्ञापन

अमृतपाल सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए भरी हामी

जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में अपनी ताल ठोक सकता है। वकील राजदेव सिंह खालसा ने कहा कि उन्होंने डिब्रूगढ़ जेल में भाई अमृतपाल सिंह खालसा से मुलाकात की। मीडिया में दिए बयान में उन्होंने कहा कि भाई अमृतपाल सिंह खालसा खडूर साहिब से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। वह किसी भी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लडेंगे।

विज्ञापन

कौन है अमृतपाल सिंह ?

अमृतपाल सिंह का जन्म 1993 में पंजाब के जल्लूपुर खेड़ा गांव में हुआ था। अमृतसर में उसने 12वीं तक पढ़ाई की है, जिसके बाद वह दुबई चला गया था। दुबई में उसने ट्रांसपोर्ट का काम किया। वह वर्तमान में वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने किया चुनाव लड़ने से इनकार

गौरतलब है कि खडूर साहिब लोकसभा सीट से वर्तमान में कांग्रेस के जसबीर सिंह डिंपा सांसद हैं। पिछले दिनों दिए एक बयान में उन्होंने इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस सीट से कांग्रेस पूर्व विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर व कुलबीर सिंह जीरा में से किसी एक को टिकट दे सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ