कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, बिहार के मुजफ्फरपुर से अजय निषाद को टिकट

Bihar Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। लिस्ट में बिहार और पंजाब की कुल सात लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने पंजाब की फरीदकोट लोकसभा सीट से अमरजीत कौर को प्रत्याशी चुना है और होशियारपुर सुरक्षित सीट से यामिनी गोमर को प्रत्याशी बनाया है।

congress

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। लिस्ट में बिहार और पंजाब की कुल सात लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। लिस्ट में बिहार के पश्चिम चंपारण से मदन मोहन तिवारी और मुजफ्फरपुर से अजय निषाद को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

पंजाब की 2 और बिहार की 5 सीट पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

अपनी नई लिस्ट में कांग्रेस ने बिहार की समस्तीपुर सुरक्षित सीट से सन्नी हजारी को चुनावी मैदान में उतारा है और सासाराम से मनोज कुमार को उम्मीदवार चुना है। वहीं, कांग्रेस ने पंजाब की फरीदकोट लोकसभा सीट से अमरजीत कौर को प्रत्याशी चुना है और होशियारपुर सुरक्षित सीट से यामिनी गोमर को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कांग्रेस ने पंजाब की दो और बिहार की पांच सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।

विज्ञापन

चुनाव आयोग पहुंचे कांग्रेस नेता

इससे पहले सोमवार शाम को राजस्थान में एक रैली में दिए पीएम मोदी के बयान को लेकर कांग्रेस नेता चुनाव आयोग पहुंचे। यहां आयोग से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीएम के बयान को लेकर उन पर कार्रवाई करने की मांग की है। चुनाव अधिकारियों से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण भद्दा, गैरकानूनी और संविधान की आत्मा के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि पीएम का बयान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

4 जून को मतगणना होगी

जानकारी के अनुसार देश में दूसरे चरण में कुल 13 राज्यों की 89 सीटों पर 26 अप्रैल को 18वीं लोकसभा गठन के लिए मतदान होगा। बता दें 16 जून को लोकसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इस बार सात चरण में लोकसभा चुनाव है। 1 जून को सातवें चरण का मतदान संपन्न होगा। 4 जून को मतगणना होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ