Punjab Transport Minister Laljit Singh Bhullar Warning: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश की जनता को अच्छी सरकारी सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है। भगवंत मान सरकार पंजाब की जनता को बेहतर से बेहतर सरकारी बसों की सुविधा देने के लिए जी-जान से लगे हुई हैं। हाल ही में पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट बस ड्राइवरों और कंडक्टरों को चेतावनी दी। मंत्री ने बस के ड्राइवरों और कंडक्टरों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वो लोग यात्रियों को परेशान करना तुरंत बंद करें।
परिवहन मंत्री की चेतावनी
पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में आने जाने के दौरान, सरकारी हेप्लाइन नंबर और ई-मेल के जरिए बसों ड्राइवरों और कंडक्टरों की काफी शिकायतें मिली है। इन शिकायतों के अनुसार पंजाब रोडवेज, PRTC और निजी बस ऑपरेटरों के ड्राइवरों और कंडक्टरों द्वारा यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उन्हें तो यह तक सुनने में आया है कि कभी-कभी बस ड्राइवर और कंडक्टर यात्रियों के साथ झगड़ा भी करने लगते हैं, जिसकी वजह से बाकी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस तरह की कई घटनाओं की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होती है।
यह भी पढ़ें: CM मान के कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर पर उठाए सवाल, पूछा- आखिर 20 साल में क्या किया?
अधिकारियों को मंत्री के निर्देश
परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आगे बताया कि इसके अलावा भी कई शिकायतें मिल रही हैं कि सरकारी और प्राइवेट बसों के ड्राइवर और कंडक्टर बस स्टॉप पर बसों को न रोकते हुए यात्रियों को स्टॉप से पहले या तो बाद में उतार रहे हैं। इससे भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकारी-प्राइवेट बसों के कर्मचारियों के इस प्रकार के व्यवहार के कारण आम जनता में परिवहन विभाग की छवि खराब कर रहा है। इसी के साथ ही परिवहन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह सरकारी बसों के ड्राइवरों और कंडक्टरों के क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए से जांच बढ़ाएं और यात्रियों के साथ उचित व्यवहार हो इसे सुनिश्चित करें।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
4 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
4 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
4 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
5 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
5 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
6 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
6 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
7 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines