Create Ruckus At Sir Hind Railway Station: छठ पूजा पर चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन को ऐन मौके पर रद्द किए जाने की सूचना पर पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर शाम को लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रेलवे ट्रैक और स्टेशन पर हंगामा किया। स्टेशन पर मौजूद अन्य ट्रेनों पर पत्थर बरसाए हैं। मौके पर मौजूद आरपीएफ ने भीड़ को संभाला।
दरअसल, पूरा मामला फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद रेलवे स्टेशन का है। दिवाली और छठ पर्व के चलते सरहिंद से सहरसा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। मंगलवार को हजारों की संख्या में लोग सहरसा जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। यात्रियों ने टिकट भी ले लिया था। फिर उन्हें मालूम चला कि सरहिंद से सहरसा जाने वाले ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।
ट्रेन के अचानक रद्द होने की वजह से किया पथराव
देशभर में दीपावली के बाद छठ पर्व को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है वहीं बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेन चलाई गई है ताकि लोग जहां उन्हें छठ पर्व मनाना है वहां आसानी से पहुंच सके वही सरहिंद से से सहरसा के बीच भी यह स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी वही अचानक यह ट्रेन रद्द हो जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया इसके बाद यात्री उग्र हो गए और स्टेशन पर पथराव करने लगे। वही आरपीएफ की टीम ने मोर्चा संभाला और वही स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है।
देश भर में चलाई गई है स्पेशल ट्रेन
दीपावली और आगामी छठ पर्व को लेकर देश भर में विभिन्न रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। वहीं कई रूट पर स्पेशल ट्रेन कैंसिल भी हुई है। लेकिन यहां पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंच गए थे और ट्रेन के कैंसिल होने की सूचना देर में आई। जिस वजह से यात्री भड़क उठे और उन्होंने रेलवे स्टेशन पर हंगामा करना शुरू कर दिया वहीं रेलवे प्रशासन का कहना है कि ट्रेन के कैंसिल होने की सूचना पहले ही दे दी गई थी यात्रियों द्वारा ऐसा व्यवहार करना बेहद गलत है।
वही हालत को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर स्थानीय फोर्स को भी तैनात किया गया है ताकि स्थिति को संभाल जा सके वही अधिकारियों का कहना है कि पथराव करने वालों को चिन्हित किया जाएगा और जिन लोगों ने स्टेशन पर पथराव किया है और यह स्थिति उत्पन्न की है उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।