430 करोड़ रुपये में बिकी 61 साल पुरानी फेरारी, वो खासियतें भी जान लें, जिनकी वजह से वो महंगी

61 Year Old Ferrari Sold For Rs 430 Crore: न्यूयॉर्क में 1962 की एक फेरारी गाड़ी को 51.7 मिलियन डॉलर यानी लगभग 430 करोड रुपए में खरीदा गया है। जो दुनिया की दूसरी सबसे महंगी गाड़ी बन गयी है।

image (23)
विज्ञापन

61 Year Old Ferrari Sold For Rs 430 Crore: शौक को बड़ी चीज यूँही नही कहते है लोगो को तरह तरह के शौक होते है किसी को गाड़ियों का शौक होता है किसी को ब्रांड्स का, किसी को किसी चीज का ,महंगी गाड़िया और लग्जरी लाइफ़स्टाइल के लिए आज कल करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं। कुछ ऐसा ही मामला न्यूयॉर्क से सामने आया है। जहां 1962 की एक फेरारी गाड़ी को 51.7 मिलियन डॉलर यानी लगभग 430 करोड रुपए में खरीदा गया है। जो दुनिया की दूसरी सबसे महंगी गाड़ी बन गयी है। आपको बता दे कि 1962 की 250 जीटीओ फरारी को आर एम सोथबी ने 13 नवंबर 2023 को एक गुमनाम बोली लगाने वाले को बेच दिया गया है।

कई रेसों में की है जीत दर्ज

इस फरारी गाड़ी का इस्तेमाल कई बड़ी रेस में भी किया गया है। जिसमे इसने जीत भी दर्ज की है। यह कार बेहद खास है। इस फरारी 250 जीटीओ को 14 नंबर कोचवर्क के साथ बनाया गया है। इसे एक रेसिंग कार के रूप में बनाया गया था। इसके इंजन की बात की जाए तो 7500 आरपीएम वाले इस गाड़ी के पास 390 एचपी पॉवर जेनेरेट करने की क्षमता है। यह 4 लीटर 330 इंजन से लैस है।

विज्ञापन

दुनिया की दूसरी सबसे महंगी कार

इसके पहले एक मर्सिडीज़ कर को 1202 करोड रुपए में बेचा गया था। जो दुनिया की सबसे महंगी अभी तक बिकी कारों में से एक है।  वही अब 430 करोड रुपए में बेची गई। यह फेरारी दुनिया की दूसरी सबसे महंगी कार बन गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ