---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Punjab News: फिरोजपुर में आलू के खेत में पड़ी मिली एक किलो हेरोइन

फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF ने एक किलो हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सुबह सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके में दबिश देते हुए गांव-पीर इस्माइल खान के पास पड़ने वाले क्षेत्र में सीमा बाड़ के आगे पैरों के निशान और संदिग्ध निशान देखे। […]

---विज्ञापन---

फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF ने एक किलो हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सुबह सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके में दबिश देते हुए गांव-पीर इस्माइल खान के पास पड़ने वाले क्षेत्र में सीमा बाड़ के आगे पैरों के निशान और संदिग्ध निशान देखे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सघन तलाशी के दौरान सैनिकों ने एक आलू के खेत से पीले रंग के पॉलिथीन में लिपटे हेरोइन (सकल वजन – 01 किलोग्राम) का एक पैकेट बरामद किया।

और पढ़िए –10 दिन में दूसरी घटना, अब शराब के नशे में एक यात्री ने महिला के कंबल पर किया पेशाब

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक इससे पहले पंजाब पुलिस ने हाल ही में हफ्ता भर अभियान चला कुल 271 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था। कब्जे से पुलिस ने 10 किलो हेरोइन, 13.52 किलोग्राम अफीम, 5.52 किलोग्राम गांजा, 3.43 क्विंटल भुक्की, 54123 टैबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शन समेत अन्य प्रकार का मेडिकल नशा बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 17.66 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

First published on: Jan 05, 2023 07:26 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola