Jalandhar पहुंचे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, नशा मुक्त रंगला पंजाब अभियान शुरू कर कही बड़ी बात

Drug Free Rangla Punjab Campaign: पंजाब सरकार द्वारा आज जालंधर में नशा मुक्त रंगला पंजाब मुहिम की शुरूआत की गई।

Drug Free Rangla Punjab Campaign

Drug Free Rangla Punjab Campaign

Drug Free Rangla Punjab Campaign: पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है। एक अच्छे राज्य की पहचान वहां के युवा होते हैं, जिनसे अच्छी प्रोग्रेस की उम्मीद रहती है, लेकिन अगर युवा ही नशे की गिरफ्त आ जाए, तो कैसे देश और राज्य के विकास में अपना योगदान दे पाएंगे।

विज्ञापन

इसी के तहत पंजाब सरकार की तरफ से जालंधर में आज नशा मुक्त रंगला पंजाब मुहिम की शुरूआत की गई। इस मुहिम को लेकर जालंधर में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया पहुंचे। नशे के खिलाफ यह मुहिम ब्यास गांव से भठे गांव तक निकाली जाएंगी।

विज्ञापन

इस मुहिम में पैदल मार्च निकाला जाएगा। जिसके बाद कल भठे गांव से करतारपुर तक नशे के खिलाफ पैदल मार्च निकाला जाएगा। वहीं नशा मुक्त रंगला पंजाब मुहिम को लेकर जालंधर पहुंचे पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने पैदल मार्च यात्रा शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पंजाब के गवर्नर ने कहा कि यह लेखक कुशल सिंह का है और वह उनके साथ इस मुहिम में जुड़े है। इस दौरान वह पैदल यात्रा में पंजाब की जनता से अपील करना चाहते हैं कि यह अभियान आप सभी लोगों का अभियान बनें। साथ ही उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए वह आने वाली पीढ़ी को नशे से मुक्त करवाने में मदद कर सकें।

पदयात्रा हुई शुरू

पदयात्रा 10 दिसंबर को महान धावक सरदार फौजा सिंह के घर ब्यास गांव से शुरू की गई है। फौजा सिंह ने बताया कि नशे को खत्म किया जा सकता है। सरकार चाहे तो नशे को एक दिन या एक सप्ताह में खत्म किया जा सकता है। फौजा ने कहा कि नशे में हाई लेवल के लोग कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन

नशा लाने वालों पर सरकार कसेगी नकेल

इसके साथ ही फौजा सिंह ने कहा कि काफी मात्रा में लोग बिना नशे के भी रह रहे हैं, लेकिन बिना बात उनको भी बदनाम किया जा रहा है। नशा लाने वालों पर सरकार को नकेल कसनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा काफी बदनाम हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ