दिवाली से पहले एक्शन मोड में पंजाब स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, नकली मिठाई को लेकर दुकानदारों को दी ये चेतावनी

Health Minister Balbir Singh Warning Sweets Shopkeepers: दिवाली के त्योहार को लेकर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने नकली मिठाइयां बनाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है।

Punjab Health Minister Balbir Singh

Punjab Health Minister Balbir Singh

Health Minister Balbir Singh Warning Sweets Shopkeepers: दिवाली से पहले पंजाब सरकार मिठाईयों को लेकर एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। इसी बीच दिवाली से पहले पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह (Health Minister Balbir Singh) ने नकली मिठाइयां बनाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि अगर कोई नकली मिठाई, नकली घी, पनीर या नकली खोया बनाते पकड़ा गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की टीमें लगाई गई हैं। अगर कहीं से कोई सूचना मिलेगी तो ये टीमें तुरंत कार्रवाई करेंगी। इसके अलावा टीमें अलग-अलग दुकानों पर पहुंचकर औचक जांच कर रही हैं।

लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि लोगों की सेहत को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इसके बावजूद कोई नकली मिठाई, घी, पनीर और खोया बनाते हुए पकड़ा गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए टीमें भी तैनात की गई हैं, जो लगातार दुकानों की चैकिंग कर रही हैं।

विज्ञापन

लोगों से की अपील

सेहत मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह इस दिवाली के मौके पर अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को मिठाई की जगह पर फल दें। अगर मिठाई देनी भी है तो खोए, दूध की जगह बेसन की बनी हुई मिठाइयां देनी चाहिए। अगर खोया, घी की मिठाइयां देनी हों तो उसे घर में बनाएं, ताकि आप बीमारियों से बच सकें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ