CM भगवंत मान ने घर पर बुलाई बैठक, धान खरीद पर पंजाब सरकार ने लिए बड़े फैसले

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अपने सरकारी निवास पर कृषि विभाग की एक अहम बैठक बुलाई।

Punjab CM Bhagwant Mann (11)

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों किसानों की फसल की खरीद को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम भगवंत मान ने सोमवार को अपने सरकारी निवास पर कृषि विभाग की एक अहम बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम मान ने किसानों की फसल की खरीद को लेकर सामने आ रही परेशानियों के समाधान पर चर्चा की। इस बैठक में पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक और डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन

खुद जायजा ले रहे हैं सीएम मान

इस बैठक में फसलों की खरीद को लेकर खास फैसले लिए गए। कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब में चावल की खरीद का सिलसिला चल रहा है। खुद मुख्यमंत्री मान हर रोज चावल की खरीद की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कोई भी कमी होती है, तो उसे तुरंत हल किया जाता है। पंजाब में अभी तक 24 लाख मीट्रिक टन चावल मंडियों में पहुंचा है। इसमें से 22.5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। वहीं 4 लाख मीट्रिक टन की पेमेंट भी की जा चुकी है।

विज्ञापन

आधी से भी कम हुई RO फीस

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बैठक में फसल की खरीद को लेकर एक और मुद्दा उठाया गया है। इस फैसले के तहत सरप्लस किए गए चावल पर RO फीस को 50 रुपये से घटाकर 10 रुपये प्रति मीट्रिक टन कर दिया गया है। अगर सेलर मालिक अगले दिन ही धान की लिफ्टिंग कर लेता है, तो उसे ये 10 रुपये भी माफ कर दिए जाएंगे। अब जिले के स्तर पर मिलर किसी भी मंडी में जाकर लिफ्टिंग कर सकेंगे। इसी के साथ ही एक और फैसला लिया गया, जिसमें अब पुरानी के साथ-साथ नई मंडियों को भी पूरा चावल मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ