Minor Girl Shot Dead In Amritsar, अमृतसर: पंजाब के सरहदी जिले अमृतसर में बुधवार को नाबालिग लड़की की हत्या की वारदात सामने आई है। इसे एक सिरफिरे आशिक ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 6 महीने से यह युवक महज 15 साल की लड़की के पीछे पड़ा हुआ था। उसे पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। नहीं मानने पर उसने गोली मार दी। फिलहाल स्थानीय पुलिस मौका-मुआयना करने के बाद आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

मामला जिले के जग्गीवाल का है। इस बारे में मृतक किशोरी की मौसी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीर सिंह नामक एक युवक पिछले करीब 6 महीने से लड़की को तंग कर रहा था। वह आते-जाते उस पर आपत्तिजनक कमेंट करता था। परिवार के लोगों ने कई बार समझाया भी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आखिर परेशान होकर लड़की को यहां भेज दिया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद तीन दिन पहले सिरफिरा बीर सिंह भी पीछा करता हुआ यहां आन पहुंचा और लड़की को जबरन शादी के लिए दबाव में ले रहा था। इसी बात का विरोध करने पर उसने लड़की एक के बाद एक कई गोलियां मार दी और फरार हो गया। उधर, घायल लड़की को परिजन आनन-फानन में अस्पताल की तरफ लेकर दौड़े। वहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

उधर, इस बारे में सूचना पाकर SHO मुख्यतार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां से गोलियों के कई खोल बरामद किए हैं। साथ ही मृतक लड़की के शव को मोर्चरी में रखवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने की मांग करते हुए मृतक लड़की की मौसी और अन्य परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी है। इसके अलावा उसके पास अवैध पिस्टल आने संबंधी भी सवाल उठाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ