Jalandhar West Bypoll: कांग्रेस-भाजपा और अकाली दल पर जमकर बरसे CM मान, जानिए क्या कहा

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पर जमकर निशाना साधा है। जानिए उन्होंने क्या कहा…

Punjab CM Bhagwant Mann
विज्ञापन

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के प्रचार प्रसार में लगे हुए है। इसी बीच सीएम मान आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के प्रचार लगे हुए है। इसी सिलसिले में सीएम भगवंत मान ने मोहिंदर भगत के साथ मिलकर जालंधर के वार्ड नंबर 32, 37, 47 और वार्ड नंबर 77 में आयोजिन जनसभाओं में शामिल हुए। इन सभाओं को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर पर जमकर हमला बोला है। सीएम मान ने कहा कि जब सुरिंदर कौर जालंधर की डिप्टी मेयर रहते हुए इलाके के सीवरेज का ढक्कन तक नहीं बदला पाईं, तो वह पूरी विधानसभा का काम कैसे करवाएगी?

विज्ञापन

सुरिंदर कौर पर किया वार

कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर पर वार करते हुए सीएम मान ने कहा कि अगर सुरिंदर कौर जालंधर की डिप्टी मेयर रहते हुए अपने वार्ड का काम नहीं करवा पाईं तो इतने बड़े विधानसभा क्षेत्र का काम कैसे करवाएंगी? सीएम मान आगे ने कहा कि गलियों, नालियों और सीवरेज सिस्टम आदि का काम नगर निगम के अधीन आता है। इस समय जालंधर नगर निगम में कांग्रेस की मेयर हैं, उन्होंने इसके लिए कुछ नहीं किया। जो अपने इलाके के सीवरेज का ढक्कन तक नहीं बदला पाईं। वह पूरी विधानसभा का काम कैसे करवाएगी? इसके साथ ही सीएम मान ने भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल पर भी जमकर हमला बोला है।

शीतल अंगुराल पर बोला हमला

सीएम मान ने भाजपा प्रत्याशी पर हमला करते हुए कहा कि कहा कि शीतल अंगुराल ने यहां के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। AAP में रहते हुए उन्हें गैर-कानूनी काम करने में दिक्कत होती थी, इसलिए वह भाजपा में चले गए क्योंकि भाजपा इन दिनों भ्रष्ट लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव में उन्हें ऐसा सबक सिखाएं कि कोई विधायक दोबारा ऐसा करने हिम्मत न कर सके। इसके साथ ही सीएम मान ने अकाली दल के मुखिया सुखबीर बादल पर वार किया है। उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल की हालत इतनी खराब हो गई है कि सुखबीर बादल अपने उम्मीदवार से समर्थन वापस ले रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ