'लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचाया जाए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ', बैठक में अधिकारियों को पंजाब मंत्री का निर्देश

Punjab Cabinet Minister Dr. Baljit Kaur: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने हाल ही में विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं।

Punjab Cabinet Minister Dr. Baljit Kaur
विज्ञापन

Punjab Cabinet Minister Dr. Baljit Kaur: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ राज्य के लोगों की सुविधाओं का भी ध्यान रख रही है। प्रदेश के जरूरतमंद लोगों के विकास के लिए मान सरकार ने कई योजनाएं भी शुरू की है, जिसका लाभ हर व्यक्ति को मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है। हाल ही में पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इसी बात को लेकर चंडीगढ़ के किसान भवन में एक समीक्षा बैठक की।

Advertisment

लोगों तक पहुंचे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

इस बैठक में मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विभागीय योजनाओं के प्रदर्शन का आकलन किया। इस बैठक में मुख्यालय, जिला कार्यक्रम, जिला सामाजिक सुरक्षा और बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया है। इस बैठक में मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सभी अधिकारियों को जोर देते हुए कहा कि विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक तुरंत और प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएं। इसके साथ ही मंत्री बलजीत कौर ने सामाजिक कल्याण योजनाओं के कुशल पालन की जरुरत पर जोर दिया। साथ ही कहा कि महिलाओं और बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर खास ध्यान रखा जाए।

मंत्री का अधिकारियों को निर्देश

इस बैठक में मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने काम में तेजी और ट्रांप्रेंसी को सुनिश्चित कर जरूरतमंदों तक समय पर योजनाओं के लाभ पहुंचाए। इसके साथ ही मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को प्रदेश के वृद्धाश्रमों, चिड्रेन्स होम और आंगनवाड़ी केंद्रों के रेगुलर निरीक्षण के महत्व पर भी जोर दिया है। साथ ही जमीनी स्तर पर जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने और उनका समाधान करने के लिए लगातार व्यक्तिगत संपर्क बनाए रखने के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ