हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पंजाब की महिलाओं के वरदान बना मान सरकार का 'हेल्पलाइन नंबर 181', कैबिनेट मंत्री ने कही ये बात

Punjab Women Helpline Number 181: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मान सरकार द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर 181 योजना चलाई गई, जो अब प्रदेश की महिलाओं के लिए वरदान बन गई है।

विज्ञापन

Punjab Women Helpline Number 181: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। अपनी इसी कोशिश के तहत मान सरकार द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर 181 योजना चलाई गई, जो अब प्रदेश की महिलाओं के लिए वरदान बन गई है। दरअसल, इस हेल्पलाइन योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को तत्काल और आपातकालीन सहायता दी जाती है। इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए महीने में करीब 4000 से 5000 जरूरतमंद महिलाओं की मदद की गई है। इस बात की जानकारी पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी है।

महिलाओं के वरदान बना हेल्पलाइन नंबर 181

पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि विभाग द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर 181 योजना पंजाब की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इसे महिलाओं की मदद के लिए बेहतरीन पहल बताया है। इस योजना का उद्देश्य घरेलू हिंसा और उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को जल्द से जल्द मदद उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई महिला जो हिंसा या किसी भी तरह के उत्पीड़न का शिकार हुई हैं, वह इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके तुरंत जरूरी सहायता पा सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कृषि मशीनीकरण योजना पर पंजाब सरकार का अपडेट, इस तारीख तक करें ऑनलाइन आवेदन

तुरंत मदद के लिए होगी कार्रवाई

कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि इस हेल्पलाइन नंबर जरिए महीने में करीब 4000 से 5000 जरूरतमंद महिलाओं की मदद की जा रही है। हर दिन महिला हेल्पलाइन पर लगभग 150 कॉल आती हैं। राज्य में स्थापित वन स्टॉप सेंटरों और विभाग के अधीन चल रहे कार्यालयों द्वारा महिलाओं की तुरंत मदद के लिए कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola