Punjab Bandh Today: पंजाब में रेगुलर करने की मांग को लेकर बीते 23 दिनों से हड़ताल पर बैठे ठेका आधारित सफाई कर्मियों की और से पंजाब बंद का आह्वान दिया गया था, जिसका असर अब राज्य में दिखने लगा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के तरन तारन जिले समेत कई अन्य जिलों में इस बंदी का असर दिखाई दे रहा है. बता दें कि बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी थी, जिसके विरोध में वाल्मीकि समाज ने 30 जुलाई को पंजाब बंद का आह्वान किया था. यूनियन नेताओं का दावा है कि कार्रवाई में कई सफाई कर्मचारी घायल हुए और उनके सिर फोड़ दिए गए. इस ऐलान के बाद समाज ने बाजार, स्कूल, कॉलेज, मॉल और अन्य संस्थानों को बंद रखने की अपील भी की थी.
यह भी पढ़ें: Weather Update Today: दिल्ली-UP समेत 22 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
समर्थन में उतरे दूसरे वर्ग
सफाई कर्मचारियों द्वारा उनकी मांगों को पूरी करने और पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब बंद के ऐलान के समर्थन में मुलायम वर्ग संबंधित कई जत्थेबंदियों उतरी है. पंजाब बंद के दौरान तरनतारन शहर में सफाई कर्मचारी संगठनों ने गांधी पार्क में बैठक आयोजित करने का फैसला लिया. बैठक के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन निकालने और राज्य सरकार के खिलाफ के पुतले जलाए जाएंगे.
मार्केट और सड़कों पर दिख रहा बंदी का असर
नगर कौंसिल सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो पंजाब भर में आंदोलन को तेज करने के लिए आज ही रूपरेखा तैयार की जाएगी. हड़ताल के चलते पहले से ही शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित है और कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं. पंजाब बंद के कारण आम लोगों का जनजीवन भी प्रभावित रहा. रिपोर्ट के अनुसार, फल-सब्जी बेचने वालों से लेकर शहर के मुख्य बाजारों में कई व्यापारियों ने बंद का समर्थन किया.
पुलिस प्रशासन ने तेज की तैयारी
इस हड़ताल के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, जगह-जगह पर पुलिस का पहरा लगाया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एस एसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सुरक्षा अवस्था के मामले में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है , भले ही प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है लेकिन कानून व्यवस्था हाथ में लेने की किसी को भी इजाजत नहीं है. इसी कड़ी में तरन तारन जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अन्य जिलों से 1200 पुलिसकर्मी बुलाकर उनकी तैनाती की गई है.
यह भी पढ़ें:- कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैफिक अलर्ट जारी! घर से निकलने से पहले जानें कौन सी सड़कें-हाइवे बंद,
संबंधित खबरें
पंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
15 mins agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
16 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
22 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines