Punjab Bandh Live Updates Highways Closed, 52 Trains Cancelled Amid Farmer Protests: कड़ाके की सर्दी के बीच पंजाब में सरगर्मी तेज हो गई है। नए साल के आगाज से पहले किसानों ने पंजाब बंद का ऐलान कर दिया है। MSP समेत 13 मांगों के लिए आंदोलन कर रहे किसानों ने नेशनल हाईवे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पंजाब और चंडीगढ़ समेत कई विश्वविद्यालय में परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। पंजाब के सभी जिलों में पुलिस भी हाई अलर्ट पर है।
52 ट्रेनें रद्द और हाईवे बंद
आज सुबह 7 बजे से पंजाब के सभी हाईवे बंद कर दिए गए हैं। वहीं 10 बजे बसों का आवागमन भी ठप हो जाएगा। अमृतसर-दिल्ली हाईवे और जालंधर-दिल्ली हाईवे पर हजारों की संख्या में किसान धरना दे रहे हैं। कई लोगों ने इस बंद को समर्थन दिया है। यही नहीं पंजाब में बंद घोषित होने से 52 ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। साथ ही कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़ें- Punjab Bandh: अंबाला पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक; देखें लिस्ट
एयरपोर्ट रोड भी बंद
पंजाब बंद के दौरान राज्य की सभी बाजारें और संस्थानों पर भी ताला लग गया है। मोहाली में आईसर के पास चौक को भी बंद कर दिया गया है। यह एयरपोर्ट रोड दिल्ली समेत हिमाचल प्रदेश को पंजाब से जोड़ती है। बठिंडा हाईवे पर धरेड़ी जट्टा टोल प्लाजा पर भी किसानों ने जाम लगा दिया है। सभी रास्ते बंद होने के कारण पंजाब और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एग्जाम भी पोस्टपोन कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Punjab Bandh: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! किसान आंदोलन के चलते 107 ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, देखें लिस्ट
क्या बंद और क्या खुला
पंजाब बंद के चलते राज्य में रेल और बस सेवा, सारी दुकानें, सब्जी मंडी, सरकारी और गैर सरकारी दफ्तर, पेट्रोल पंप और गैस पंप बंद रहेंगे। हालांकि मेडिकल स्टोर से लेकर इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा एयरपोर्ट, बारात, इंटरव्यू और एग्जाम देने जा रहे लोगों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगेगी।
गोल्डन गेट पर लगा लंगर
अमृतसर के गोल्डन गेट पर कई लोगों ने किसानों के लिए लंगर लगाया है। गोल्डन गेट पर किसानों ने इक्ट्ठा होना शुरू कर दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि उनको आम लोगों का पूरा समर्थन मिला है। आंदोलन के खिलाफ कई तरह की अफवाहें फैलाई गई थीं। मगर लोग इसे पूरा समर्थन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Punjab Bandh: आज 10 घंटे बंद रहेगा पंजाब; जानें क्या खुलेगा और क्या नहीं?
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
15 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
21 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines