---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Punjab Bandh: आज 10 घंटे बंद रहेगा पंजाब; जानें क्या खुलेगा और क्या नहीं?

Punjab Bandh 30 December: किसानों ने आज पंजाब बंद बुलाया है। करीब 10 घंटे पूरा प्रदेश बंद रहेगा और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की गई। किसान नेताओं ने इस बंद की जानकारी दी और बताया कि 30 दिसंबर को क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा?

---विज्ञापन---

Punjab Bandh on 30 December 2024: MSP समेत 13 मांगें मनवाने के लिए धरनारत किसानों ने आज 30 दिसंबर को पंजाब बंद करने का ऐलान किया है। आज सोमवार को पंजाब सुबह करीब 7 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब बंद रहेगा। किसान नेताओं ने सड़कों, रेलों और दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया है।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब बंद बुलाने की पुष्टि की और कहा कि प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट के जजों को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया, इसलिए पंजाब बंद रखने का फैसला लिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पंजाब बंद का आह्वान है, जिसमें किसान नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर किसान नेताओं की ड्यूटी लगाई है। किसान नेता ने पंजाबभर के किसानों से बंद को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

---विज्ञापन---

सभी संस्थाओं-संगठनों से सहयोग करने की अपील

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के किसान सैल ने इस बंद कर समर्थन किया है, जिसकी पुष्टि इसके अध्यक्ष किरणजीत सिंह मीठा ने की। पंजाब बंद का आह्वान पिछले सप्ताह संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा किया गया था। सरवन सिंह पंधेर में खनौरी सीमा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऐलान कि 30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद मनाया जाएगा।

इस दिन पूर्ण बंद रहेगा, लेकिन आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, कर्मचारी संघों, टोल प्लाजा कर्मचारियों, मजदूरों, पूर्व सैनिकों, सरपंचों, शिक्षक संघों, सामाजिक संगठनों, निगमों और निकायों से अपील है कि वे पंजाब बंद को अपना समर्थन दें और इसे सफल बनाएं। यह बंद केंद्र सरकार को किसानों की मांगों को मानने के लिए मजबूर करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों की मांगों को मानने में विफल रहने का आरोप लगाया।

---विज्ञापन---

जानें क्या बंद और क्या खुला रहेगा?

मिली जानकारी के अनुसार, किसान कल 30 दिसंबर दिन सोमवार को पंजाब के सभी स्कूल, कॉलेज, रोडवेज बसें, दुकानें, शिक्षण संस्थान, रेल सेवाएं, ऑफिस, सरकारी दफ्तर बंद कराएंगे। इमरजेंसी सर्विस चलती रहेगी और एंबुलेस को भी नहीं रोका जाएगा। केमिस्ट शॉप्स खुली रहेंगी। एयरपोर्ट से फ्लाइटों का संचालन होता रहेगा। दुल्हा-दुल्हन को नहीं रोकेंगे। पेपर देने जा रहे स्टूडेंट्स को नहीं रोका जाएगा।

First published on: Dec 30, 2024 06:05 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola