पहले मारपीट कर चेन छीनी, फिर युवक को बोनट पर लटका ले गए आरोपी; पठानकोट का वीडियो वायरल

Punjab Crime News: पंजाब के पठानकोट में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दो लोग एक युवक को कार के बोनट पर लटकाकर ले जाते दिख रहे हैं। पूरा मामला क्या है, इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Punjab crime news

Pathankot Crime News: पंजाब के पठानकोट जिले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स कार के बोनट के आगे लटका हुआ है। दो युवक उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक ऐसे ही ले जाते हैं। आरोपी गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसकी पड़ताल की गई तो पता लगा कि ये पठानकोट के सिंवल चौक इलाके का है। एक शख्स सिंवल चौक पर जा रहा था। जिसे एक कार में सवार दो युवकों ने रोक लिया। आरोपियों ने उसकी सोने की चेन छीन ली और हाथापाई करके मौके से कार में सवार होकर फरार होने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान युवक जख्मी हो गया। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और आरोपियों की कार के बोनट से लटक गया। आरोपी नहीं रुके और ये सिलसिला करीब डेढ़ किलोमीटर तक चलता रहा। किसी ने भी आरोपियों को रोकने की कोशिश नहीं की। इसके बाद आरोपियों ने किसी तरह कार के बोनट से लटके युवक को नीचे फेंक दिया और फरार हो गए। पंजाब पुलिस को शिकायत मिल चुकी है। मामले की जांच की बात पंजाब पुलिस कह रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

अस्पताल में दाखिल पीड़ित ने बताया कि कार सवारों ने उसे पहले टक्कर मारकर घायल किया, फिर चेन छीनी। उनका पीछा कर रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने कार से कुचलने की कोशिश की। जब वह कार के आगे खड़ा हुआ तो आरोपी नहीं रुके। इसके बाद वह कार के बोनट से लटक गया। आरोपी उसे बोनट पर लटकाकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक ले गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी हरप्रीत कौर ने बताया कि जिस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, उसको कुछ लोगों ने पीटा भी है। उसकी सोने की चेन भी ले गए। वीडियो का संज्ञान पुलिस ने लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ