जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश नाकाम की। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास एक गांव से बारूद का जखीरा बरामद हुआ। खेत में गेहूं की फसल की कटाई के दौरान एक बड़ा पैकेट मिला, जिसमें बारूद का जखीरा था। साथ ही सुरक्षा बलों ने खतरनाक हथियार भी बरामद किए।
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास साहूवाला गांव स्थित है, जो पंजाब के अमृतसर स्थित अजनाला के पास पड़ता है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब पुलिस और बीएसएफ की ओर से बॉर्डर से सटे इलाकों में संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान एक खेत में बड़ा पैकेट मिला। सुरक्षा बलों ने इस पैकेट को खोला तो उसके अंदर से बारूद का जखीरा मिला।
यह भी पढे़ं : सिंधु जल समझौता स्थगित होने के बाद कैसे रुकेगा पाकिस्तान का पानी? सामने आ गया पूरा प्लान
जानें क्या-क्या हुए बरामद?
सुरक्षा बलों ने 4.5 किलो आरडीएक्स, 5 हैंड ग्रेनेड, 5 पिस्तौल, 8 मैगजिन, 2 बैट्री और रिमोट कंट्रोल बरामद किए। बीएसएफ और पुलिस ने बारूद समेत समेत सभी चीजों को अपने कब्जे में ले लिया। सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है कि उन्होंने पाकिस्तान तस्करों की एक और बड़ी साजिश को विफल कर दिया।
बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी
आपको बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए। केंद्र की मोदी सरकार ने सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया और पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया। साथ ही इस वक्त भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सेना ने अपनी चौकसी बढ़ा दी और जम्मू कश्मीर से आतंकियों का सफाया किया जा रहा है।
यह भी पढे़ं : पाकिस्तान एयरस्पेस से रोजाना कितनी गुजरती हैं भारतीय उड़ानें, जानें पहले कब-कब लगे थे प्रतिबंध
संबंधित खबरें
CM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
4 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
3 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines