पाकिस्तान एयरस्पेस से रोजाना कितनी गुजरती हैं भारतीय उड़ानें, जानें पहले कब-कब लगे थे प्रतिबंध

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए। इसके विरोध में पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया।

AIRSPACE

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव व्याप्त है। भारत सरकार ने डिप्लोमैटिक स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। आइए जानते हैं कि पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से रोजाना कितनी भारतीय फ्लाइटें उड़ान भरती हैं?

विज्ञापन

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की बैठक के बाद हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला लिया। पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने से सैकड़ों भारतीय उड़ानें बाधित हो रही हैं। इसकी वजह से अब लंबी दूरी की एयरलाइनों को ईंधन भरने के लिए बीच रास्ते में लैंड करना पड़ रहा है। साथ ही फ्लाइट की लागत बढ़ गई है और समय भी ज्यादा लग रहा है।

विज्ञापन

जानें पाकिस्तान एयरस्पेस से कितनी गुजरती हैं भारतीय फ्लाइटें?

यह प्रतिबंध 24 अप्रैल से 23 मई तक प्रभावी रहेगा और कमर्शियल एवं मिलिट्री दोनों विमानों पर लागू रहेगा। प्रतिदिन करीब 200 से 300 भारतीय उड़ानें पाकिस्तानी एयरस्पेस से होकर गुजरती हैं। दिल्ली, मुंबई, अमृतसर और अहमदाबाद जैसे शहरों से यूरोप, मध्य पूर्व और उत्तरी अमेरिका तक की लंबी दूरी की भारतीय उड़ानें होती हैं। इसकी तुलना में पाकिस्तान की एक इर्स्टबाउंड फ्लाइट प्रभावित हुई है यानी यह पूर्व की ओर जाने वाली उड़ानें हैं। हालांकि, पाकिस्तान ने पहले ही अपने सुदूर पूर्व की उड़ानों को काफी हद तक कम कर दिया है, इसलिए पाकिस्तान पर इसका कोई खास असर नहीं हुआ है।

विज्ञापन

पहले कब-कब लगे थे प्रतिबंध?

अब एयर इंडिया की टोरंटो-दिल्ली उड़ान को ईंधन भरने के लिए कोपेनहेगन में उतरना पड़ा, जबकि पेरिस और लंदन से आने वाली उड़ानों को अबू धाबी में रुकना पड़ा। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने भारतीय कार्रवाई के जवाब में अपना हवाई क्षेत्र बंद किया है। 1999 के कारगिल संघर्ष के दौरान और फिर 2019 में पुलवामा हमले के बाद भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ