अमित पांडेय, चंडीगढ़: इस साल अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप-2023 के लिए मंगलवार को जारी कार्यक्रम में मेजबानी सूची से मोहाली को बाहर कर दिया गया है। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस फैसले को राजनीतिक कारणों से प्रेरित बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।
पंजाब को बाहर करना खुला भेदभाव है
जारी एक प्रेस बयान में मीत हेयर ने कहा कि विश्व कप मैचों की मेजबानी से पंजाब को बाहर करना खुला भेदभाव है क्योंकि पीसीए स्टेडियम मोहाली के निर्माण के बाद यह पहली बार है कि विश्व कप भारत में आयोजित किया जा रहा है और मोहाली में कोई मैच नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि 1996 और 2011 में विश्व कप सेमीफाइनल मोहाली में खेले गए थे, लेकिन इस बार एक भी लीग मैच की मेजबानी नहीं मिली। उद्घाटन और फाइनल मैच के अलावा अहमदाबाद को भारत-पाकिस्तान मैच की भी मेजबानी मिली है।
भेदभाव का मुद्दा बीसीसीआई के समक्ष उठाएगी
मीत हेयर ने कहा कि पीसीए स्टेडियम मोहाली न केवल भारत के शीर्ष पांच स्टेडियमों में से एक है बल्कि दुनिया के चुनिंदा स्टेडियमों की सूची में भी आता है। क्रिकेट प्रेमियों की पहली पसंद मोहाली को मेजबान सूची से बाहर करना राजनीति से प्रेरित है। पंजाब के साथ हुए इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार यह भेदभाव का मुद्दा बीसीसीआई के समक्ष उठाएगी।
विदेश के पर्यटकों ने पंजाब आना था
खेल मंत्री ने आगे कहा कि जहां एक ओर मोहाली में एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है वहीं दूसरी ओर शहर में टीमों के ठहरने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और पर्याप्त होटल भी हैं। मोहाली में मैच आयोजित होने से खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलना था तथा खेलों से जुड़े देश और विदेश के पर्यटकों ने पंजाब आना था, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलती।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
6 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
14 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
23 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
8 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines