---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती 

Manpreet Badal: मनप्रीत अपने गांव बादल स्थित अपने घर में थे जब उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। वह साल 1997, 2002 और 2007 में गिद्दड़बाहा विधानसभा से विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। साल 2007 से 2010 तक मनप्रीत सिंह पंजाब के वित्त मंत्री रहे थे।

---विज्ञापन---

Manpreet Badal: पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को हार्ट अटैक आने के बाद बठिंडा के जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।  मनप्रीत अपने गांव बादल स्थित अपने घर में थे जब उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। बता दें आज मनप्रीत के ताऊ और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की बरसी है। इस दौरान गांव बादल में उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है।

---विज्ञापन---

भगवंत मान को राजनीति में लाए

जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह बादल का जन्म 26 जुलाई 1962 को हुआ था। उन्होंने अपने प्राथमिक शिक्षा दून के एक स्कूल से ली है। जिसके बाद दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की है। बताया जाता है कि पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान को राजनीति में लाने का श्रेय मनप्रीत सिंह को ही जाता है। भगवंत मान को उन्होंने अपनी पार्टी पीडीपी से टिकट दिया था।

गिद्दड़बाहा से कई बार विधायक रहे

मनप्रीत सिंह बादल के पिता का नाम गुरदास सिंह बादल है। गुरदास पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के छोटे भाई थे और सांसद रहे थे। मनप्रीत सिंह बादल ने भी अपनी पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाया। साल 1995 में मनप्रीत ने पहली बार गिद्दड़बाहा से विधायक का चुनाव लड़ा। यह उपचुनाव था और वह इस चुनाव में विजयी रहे थे। इसके बाद मनप्रीत लगातार साल 1997, 2002 और 2007 में भी गिद्दड़बाहा विधानसभा से विधायक रहे।

---विज्ञापन---

भाभी के खिलाफ लड़ा था चुनाव 

वर्तमान में बीजेपी के सदस्य मनप्रीत सिंह बादल इससे पहले कांग्रेस में भी रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार साल 2007 से 2010 तक मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के वित्त मंत्री रहे थे। इसके बाद उनका अपने चचेरे भाई सुखबीर सिंह बादल से मनमुटाव हो गया। 2012 में उन्होंने अपनी पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब बनाई। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए और 2014 से बठिंडा से चुनाव लड़ा थे। इस सीट पर उनके सामने उनकी भाभी पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर थीं।

ये भी पढ़ें: पंजाब की नई आबकारी नीति का उदेश्य राजस्व लक्ष्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना: हरपाल सिंह चीमा

First published on: Mar 10, 2024 03:20 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola