Lok Sabha Election 2024 : BJP ने क्यों काटा सनी देओल का टिकट? जानें वजह

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। भाजपा ने उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी की, जिसमें गुरदासपुर के सांसद सनी देओल का नाम नहीं है। पार्टी ने उनकी जगह दिनेश यादव बब्बू को उम्मीदवार बनाया है। आइए जानते हैं कि सनी देओल का क्यों कटा टिकट?

Sunny Deol

सनी देओल का क्यों कटा टिकट।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी अखाड़ा सजकर तैयार हो गया है। राजनीतिक पार्टियां भी दो-दो हाथ कर रही हैं। दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है, जिसमें कुछ सांसदों का पत्ता साफ हो गया। भारतीय जनता पार्टी की 8वीं लिस्ट में गुरदासपुर के मौजूदा सांसद और एक्टर सनी देओल का नाम नहीं है। आइए जानते हैं कि भाजपा ने सनी देओल का टिकट क्यों काटा।

अपने संसदीय क्षेत्र में कम जाते थे एक्टर

विज्ञापन

भाजपा ने पंजाब की गुरदासपुर सीट से सनी देओल की जगह दिनेश सिंह बब्बू को उम्मीदवार बनाया है। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में सनी देओल गुरदासपुर से सांसद बने थे। सनी देओल अपने संसदीय क्षेत्र में बहुत कम जाते थे, जिससे वहां की जनता उनसे नाराज थी। आमजन की जरूरतों पर भी वे उपस्थित नहीं होते थे।

सनी देओल की गुमशुदगी के लगे थे पोस्टर

विज्ञापन

गुरदासपुर में कई बार सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर भी लगे थे। इसके बाद वे क्षेत्र में नहीं जाते थे। इसकी वजह से भाजपा ने उनका टिकट काट दिया। जब उसने उनके संसदीय क्षेत्र में कम उपस्थिति को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे राजनीति के लिए नहीं हैं।

सांसद से नाराज थे गुरदासपुर के लोग

विज्ञापन

भाजपा ने नमो ऐप से जनता के मनपसंद उम्मीदवारों को लेकर फीडबैक लिया था। इस ऐप के जरिए मौजूदा सांसदों के कामकाज, उनकी छवि के बारे में भी जानकारी जुटाई गई थी। साथ ही पार्टी ने जनता से मनपसंद तीन नामों के सुझाव भी मांगे थे। ऐसे में सनी देओल को लेकर गुरदासपुर की जनता अपनी नाराजगी जताई होगी।

विज्ञापन

फिल्मों को लेकर व्यस्त रहते थे अभिनेता

यह भी कहा जा रहा है कि सनी देओल अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर व्यस्त रहते थे, जिसकी वजह से वे अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं जा पाते थे। ऐसे में जनता की नाराजगी सनी देओल पर भारी पड़ी और पार्टी ने उनका पत्ता साफ कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ