पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर पार्टी को रिकॉर्ड जीत दर्ज करने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी है. हमें जनता के समर्थन पर पूरा भरोसा है और आम आदमी पार्टी 2027 में अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ देगी. उन्होंने कहा कि लोग फ्री बिजली, खेतों तक नहरी पानी, 10 लाख का सेहत बीमा और शानदार सड़कों जैसे कामों की खूब तारीफ कर रहे हैं. हर पिंड में खेल के मैदान समेत अन्य विकास कार्य हो रहे हैं और जल्द ही महिलाओं को हजार रुपए भी मिलने लगेंगे. अब विपक्ष के पास सीएम भगवंत सिंह मान को गालियां देने के अलावा कोई मुद्द ही नहीं बचा है.
मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पंजाब के दो दिन के दौरे पर आया हूं. अगले दो दिन में भगवंत मान और पंजाब की सीनियर लीडरशिप के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर कई दौर की बैठकें होंगी. मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ेगी. हम विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छा करेंगे, क्योंकि चार साल सरकार चलाने के बाद आज पूरे पंजाब के अंदर आम आदमी पार्टी को लेकर बहुत पॉजिटिविटी है. आमतौर पर चार साल सरकार चलाने के बाद सरकार के प्रति एंटी इनकंबेंसी होती है, लेकिन आज भगवंत सिंह मान सरकार के प्रति एंटी इनकंबेंसी नहीं, बल्कि प्रो इनकंबेंसी है.
यह भी पढ़ें : अब आधा रह जाएगा दिल्ली से नेपाल का सफर! 40000 करोड़ में 742 किमी लंबा एक्सप्रेसवे बना रहा है NHAI
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग हमारे कामों की तारीफ कर रहे हैं. लोग बात कर रहे हैं कि बिजली फ्री कर दी गई है. नहरी खाल बनाकर खेतों तक पानी पहुंचा दिया गया है. पहले किसानों को रात में बिजली मिलती थी, अब दिन में बिजली आने लग गई है. 10-10 लाख रुपए का सेहत बीमा हो गया है. बहुत बड़े स्तर पर शानदार सड़कें बन रही हैं, हर गांव में प्लेग्राउंड बन रहे हैं और अब अगले कुछ दिनों में महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपए आने वाले हैं. इतना सारा काम कभी किसी सरकार ने नहीं किया है.
यह भी पढ़ें : आर्मेनिया में लहराया आत्मनिर्भर भारत का झंडा, अब इंडिया से खरीदेगा डिफेंस टेक्नोलॉजी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग बहुत खुश हैं और विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. विपक्ष के लोग केवल गाली-गलौज करते हैं. वे भगवंत मान को केवल गालियां देते हैं. गालियों के अलावा उनके पास कुछ नहीं है. इसलिए मैं समझता हूं कि आने वाले चुनाव में हम बहुत अच्छा करेंगे.
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
54 mins agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
7 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
8 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
18 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines