जत्थेदार अकाल तख्त की SGPC से खास मांग, बोले- स्वर्ण मंदिर के केंद्रीय सिख संग्रहालय में लगाई जाए 3 'सिख चरमपंथियों' की तस्वीर

Jathedar Akal Takht’s Demand From SGPC: पंजाब के अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने SGPC से स्वर्ण मंदिर परिसर के केंद्रीय सिख संग्रहालय में 3 सिख चरमपंथियों की तस्वीर लगाने की मांग की है।

Jathedar Akal Takht's Demand From SGPC
विज्ञापन

Jathedar Akal Takht’s Demand From SGPC: पंजाब के पवित्र स्वर्ण मंदिर के परिसर में 3 ‘सिख चरमपंथियों’ की तरस्वीर लगाने की विवादित मांग की गई है। दरअसल, सिखों की सर्वोच्च धार्मिक पीठ अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने SGPC (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति) से स्वर्ण मंदिर परिसर के केंद्रीय सिख संग्रहालय में 3 सिख चरमपंथियों की तस्वीर लगाने की मांग की है। रघबीर सिंह ने इन 3 सिख चरमपंथियों को सिख समुदाय के लिए शहीद बताया है।

विज्ञापन

रघबीर सिंह ने बताया शहीद

रघबीर सिंह का कहना है कि इन 3 सिख चरमपंथियों ने भारतीय सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी थी। हालांकि, भारत सरकार ने इन तीनों को आतंकवादी घोषित कर रखा है, वहीं जत्थेदार ने उन्हें ‘शहीद’ बताया है। जत्थेदार अकाल तख्त ने हरदीप सिंह निज्जर, परमजीत सिंह पंजवार और गजिंदर सिंह की तस्वीर को स्वर्ण मंदिर परिसर के केंद्रीय सिख संग्रहालय में लगाने की मांग की है।

भारत सरकार ने घोषित दिया आतंकवादी

बता दें कि 3 सिख चरमपंथियों में शामिल गजिंदर सिंह ने साल 1981 में इंडियन एयरलाइंस के प्लेन को हाइजेक करने वाले ग्रुप का नेतृत्व किया था। इसी साल 3 जुलाई को लाहौर में गजिंदर सिंह का 74 साल की उम्र में निधन हो गया था। केंद्र सरकार ने जनवरी 2002 में गजिंदर सिंह का नाम मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में किया था। वहीं हरदीप सिंह निज्जर, जो कनाडा में खालिस्तान आंदोलन का समर्थन करता था। परमजीत सिंह पंजवार को तो जुलाई 2020 में ही आतंकवादी घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ