Punjab Bandh News in Hindi: किसान यूनियनों के पंजाब बंद का असर सोमवार को दिखा। विभिन्न जिलों में किसानों के समर्थन में बाजार बंद रहे। रेल और बस सेवा भी स्थगित रही। बरनाला में लगभग सभी बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। किसानों ने चंडीगढ़-बठिंडा नेशनल हाईवे पूरी तरह जाम रखा। किसानों ने बरनाला-मानसा हाईवे पर धौला, बड़वर टोल प्लाजा, बरनाला-लुधियाना हाईवे पर वाजिदके में धरना दिया। इस दौरान सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह ठप रही। खन्ना में सुबह के समय कुछ दुकानें खुलीं। लेकिन किसानों ने आकर इनको बंद करवा दिया। जिले में कई जगह ठेके खुले नजर आए। हलवारा में किसानों ने लुधियाना-बठिंडा हाईवे रोके रखा।
फगवाड़ा, पठानकोट में गरजे किसान
फगवाड़ा में किसानों ने हाईवे पर स्थित शुगर मिल चौक पर धरना दिया। किसानों के समर्थन में यहां स्थानीय कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल भी पहुंचे। उन्होंने धरने को संबोधित भी किया। पठानकोट में किसानों ने एक बारात को रोक दिया। जिसके बाद दूल्हा किसानों के साथ कई देर तक बैठा रहा। बाद में बारात को जाने दिया गया। किसानों ने जम्मू को जोड़ने वाले कथलोर पुल पर धरना दिया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही।
यह भी पढ़ें:MP में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दंपती और महिला की बेरहमी से हत्या, बड़ा सवाल-कातिल कौन?
कुराली में किसानों ने चंडीगढ़-जालंधर हाईवे पर धरना दिया। इस दौरान स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। वाहन चालकों को शाम चार बजे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंजाब बंद के चलते लुधियाना स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। फगवाड़ा और जालंधर स्टेशन पर भी ऐसी ही स्थिति दिखी। जालंधर में बंद के चलते 24 मुख्य चौराहों पर लगभग 1200 पुलिसकर्मी तैनात रहे। पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित लदपालवा टोल प्लाजा पर किसानों ने धरना देकर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान किसान जत्थेबंदियों ने पठानकोट और जम्मू कश्मीर को जाने वाले रास्ते को पूरी तरह ठप रखा।
कैदियों का वाहन वापस लौटाया
पठानकोट बस स्टैंड पर यात्रियों को बसें नहीं चलने के चलते मुसीबतों का सामना करना पड़ा। लुधियाना में किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा एवं साहनेवाल में धरना देकर नारेबाजी की। मोहाली में किसानों ने एयरपोर्ट रोड और अमृतसर में गोल्डन गेट पर धरना दिया। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित सरसीनी सड़क पर किसानों ने धरना दिया। इस दौरान अंबाला से कैदियों को लेकर पंचकूला कोर्ट जा रहे पुलिस वाहन को भी नहीं गुजरने दिया गया। बाद में पुलिस कैदियों को वापस अंबाला जेल ले गई।
यह भी पढ़ें:मेरठ में दोस्त ही निकला हत्यारा, न्यूड फोटो चुराकर गर्लफ्रेंड को करता था ब्लैकमेल; ऐसे खुला राज
संबंधित खबरें
पंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 hr agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
18 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
23 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines