Gay Marriage Controversy In Punjab, बठिंडा: पंजाब में सिख पंथ के दो ग्रंथियों को कोर्ट का ऑर्डर मानना भारी पड़ गया। इन दोनों को अकाल तख्त की तरफ से बर्खास्त कर दिया गया है। मामला बीते दिनों सूबे के एक गुरुद्वारे में समलैंगिक शादी (लड़की की लड़की से) कराने का है। दरअसल, इसको लेकर सिख संगठनों की तरफ से रोष प्रदर्शन किया जा रहा था और साथ ही धार्मिक मर्यादा को साइडलाइन करके गुरुघर में समलैंगिक शादी कराने वाले गंथियों को हटाने के लिए मांग की जा रही थी। इसी आक्रोश का नतीजा अब देखने को मिला है।
-
18 मार्च काे बठिंडा के गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में की थी बठिंडा की मनीषा ने पड़ोसी जिले मानसा की डिंपल के साथ शादी
बता दें कि बठिंडा की मनीषा और मानसा की डिंपल लगभग नौ महीने पहले काम के सिलसिले में चंडीगढ़ गई थी। वहां एक-दूसरी के करीब आ चुकी इन दोनों युवतियों ने हाल ही 18 सितंबर को बठिंडा के गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में शादी कर ली। मनीषा दुल्हन तो डिंपल दूल्हा बनी, वहीं इन दोनों के परिवार जन भी हंसी-खुशी शामिल हुए।
पंजाब की इस यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की सोच रहे हैं तो भूल जाएं: पूरी खबर यहां पढ़ें
हालांकि इस बारे में मिली अभी तक की जानकारी के अनुसार गुरुद्वारे के ग्रंथियों अजायब सिंह (उपग्रंथी) और हरदेव सिंह (प्रमुख) ने इस शादी को करवाने से मना भी किया, लेकिन दोनों लड़कियों के परिजन कोर्ट की मंजूरी दिखाते हुए इस शादी को कराने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद यह शादी और इसमें शामिल गुरुद्वारे के दोनों ग्रंथी सिख संगठनों के निशाने पर आ गए।
यह भी पढ़ें: ‘लाखों पंजाबी प्रभावित…’ भारत-कनाडा के बीच कड़वाहट के बाद सुखबीर सिंह बादल ने सरकार से लगाई ये गुहार
गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब की तरफ से जारी विवाह प्रमाणपत्र की कॉपी को सार्वजनिक करते हुए शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) और दल खालसा ने सिख धार्मिक आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। शिअद (अ) के अध्यक्ष परमिंदर सिंह बालियांवाली और दल खालसा के सदस्य हरदीप सिंह मेहराज ने कहा कि ‘धार्मिक सजा’ के अलावा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति को उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाना चाहिए। अगर एसजीपीसी कार्रवाई में देरी करती है तो हम पुलिस से संपर्क करेंगे। अब इसी आक्रोश को देखते हुए दोनों ग्रंथियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
13 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
17 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines