'लाखों पंजाबी प्रभावित...' भारत-कनाडा के बीच कड़वाहट के बाद सुखबीर सिंह बादल ने सरकार से लगाई ये गुहार
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Shiromani Akali Dal on Canadian Visa Service Suspention: भारत और कनाडा के बीच चल रहा तनाव धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। भारत सरकार की तरफ से कनाडा के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया गया है। दरअसल, भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित कर दिया है। भारत के इस फैसले को जहां कई लोग स्पोर्ट कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने इस फैसले पर अपत्ति जताई है।
भारत के इस फैसले को लेकर शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह फैसला भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों या उस देश में छात्रों के रूप में रह रहे लाखों पंजाबियों को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला पंजाबियों के लिए काफी बाधाएं, अनिश्चितता और चिंता को पैदा करने वाला है। बादल ने कहा कि वीजा सेवा के निलंबन से हमारे युवाओं पर इसका काफी गहरा प्रभाव पड़ेगा। हर साल हजारों की संख्या में भारत से छात्र कनाडा पढ़ने जाते हैं, कई मामलों में छात्र वहीं रह जाते हैं। उनके पास अपने घर आने का सिर्फ एक साधन वीजा ही है।
यह भी पढ़ें: पंजाब की इस यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की सोच रहे हैं तो भूल जाएं, कई स्टूडेंट्स के सालों कर चुकी बर्बाद
सुखबीर बादल ने आगे कहा कि इस फैसले के बाद से मेरे पास कनाडा में रहने वाले कई पंजाबियों और उनके परिवारों के कॉल और मैसेज आ रहे है। इसके साथ उन्होंने कहा कि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए शिरोमणि अकाली दल दोनों देशों की सरकारों से आग्रह करता है कि वो इस मामले का जल्द से जल्द समाधान निकाले।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: