पंजाब की इस यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की सोच रहे हैं तो भूल जाएं, कई स्टूडेंट्स के सालों कर चुकी बर्बाद

image - 2023-09-21T140107.476

Punjab Govt Take Action on Desh Bhagat University: देश भगत यूनिवर्सिटी (DBU) पर पंजाब सरकार ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने इस कॉलेज को धोखाधड़ी का दोषी करार किया है। साथ ही इस कॉलेज को आगे से किसी भी नर्सिंग कोर्स के लिए दाखिला लेने से रोक दिया है। इसके अलावा सरकार ने यूनिवर्सिटी को आदेश दिया है कि वो सभी प्रभावित स्टूडेंट्स को 10-10 लाख रुपए देगी। सरकार ने यूनिवर्सिटी से सभी प्रभावित छात्रों की लिस्ट भी मांगी है, ताकी उन्हें किसी और नर्सिंग कॉलेज में शिफ्ट जाए।

यूनिवर्सिटी पर पंजाब सरकार का सख्त एक्शन

DBU के नर्सिंग कॉलेज की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर पंजाब के मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च डिपार्टमेंट ने बुधवार को ये कार्रवाई की है। विभाग ने कॉलेज को वैध तौर पर दाखिल स्टूडेंट्स की पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दी है। लेकिन आगे से किसी भी नर्सिंग कोर्स के लिए कॉलेज नया एडमिशन नहीं ले सकता है।

सरकार ने मांगी छात्रों की लिस्ट

सरकार ने कॉलेज से 2020-21 सेशन के थर्ड ईयर के छात्रों की पूरी लिस्ट मांगी है, ये वो छात्र हैं जो अवैध दाखिले की वजह से बीच में अटक गई है। इसके साथ ही सरकार ने इन छात्रों के रिजल्ट और प्रेक्टिकल का रिकॉर्ड भी मांगा गया है। सरकार इन छात्रों को किसी दूसरे नर्सिंग कॉजेल में शिफ्ट करेंगी। वहीं, कॉलेज को इन छात्रों को इनकी पूरी फीस और बाकी खर्चों के पैसे वापस देने होंगे।

ये है मामला 

बता दें कि, DBU के सरदार लाल सिंह कॉलेज में 2020 में कई छात्रों का SC नर्सिंग कोर्स के लिए दाखिला लिया था। लेकिन 2021 में बैच 2020 के छात्रों के साथ कॉलेज का विवाद शुरू हुआ। स्टूडेंट्स ने कॉलेज में अपनी डिग्री को लेकर कई बार प्रदर्शन किया है। जिस पर कॉलेज ने कहा कि कोर्स पूरा होने पर उन्हें डिग्री मिल जाएगी। ऐसा करते हुए सभी छात्र थर्ड ईयर में आ गए हैं लेकिन कॉलेज को न तो मान्यता मिली है और न ही छात्रों को डिग्री मिली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ