Pakistani Drone: पंजाब में भारत-पाक सीमा के पास 5 किलो हेरोइन ले जा रहा पाकिस्तानी ड्रोन जब्त
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Pakistani Drone: पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ एक संयुक्त अभियान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेतों से एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन को पकड़ा है। ड्रोन से ड्रग्स से भरे पैकेट बरामद किए हैं। पंजाब पुलिस के मुताबिक, बरामद हेरोइन का वजन पांच किलोग्राम है।
शुक्रवार को एक ट्वीट में, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने लिखा, “@TarnTaranPolice ने @BSF_India के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान में भारत-पाकिस्तान के पास खेतों से आधुनिक तकनीक से लैस एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन और 5 किलोग्राम वजन वाले #Heroin के पैकेट बरामद किए हैं।
पंजाब : सुरक्षाकर्मियों ने तरन तारन में एक ड्रोन को ज़ब्त किया
◆ ड्रोन पर 5 Kg का 'heroin' का पैकेट भी मिला
(ANI) pic.twitter.com/tGRWdULxmn
— News24 (@news24tvchannel) December 2, 2022
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को बीएसएफ के जवानों ने राज्य में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। उन्होंने बताया कि ड्रोन के जरिए अमृतसर और तरनतारन जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिशें की जा रही थी, जिसे नाकाम कर दिया गया। दोनों हेक्साकॉप्टर में करीब 10 किलो हेरोइन थी, जिसे जवानों ने बरामद किया।
एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार रात 10 बजकर 57 मिनट पर वडई चीमा सीमा चौकी के पास एक और ड्रोन देखा गया। मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) पर बीएसएफ के जवानों द्वारा गोलियां चलाने के बाद, यह वापस पाकिस्तान चला गया। इस बीच, फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक संयुक्त अभियान में पंजाब पुलिस और बीएसएफ द्वारा पांच राइफल और पांच पिस्तौल बरामद किए गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: