आज पटियाला जेल से रिहा हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, पत्नी का इमोशनल ट्वीट- 'मैंने मांगी थी मौत'

Navjot Singh Sidhu, Navjot Kaur, Patiala Jail, Punjab News

Navjot Singh Sidhu

Road Rage Case: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज पटियाला कोर्ट से रिहा हो सकते हैं। सिद्धू को रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट से एक साल के सश्रम कारावास की सजा हुई थी। उन्हें 20 मई 2022 को जेल भेजा गया था।

विज्ञापन

समय से पहले सिद्धू की रिहाई की दो वजहें हैं। पहली वजह ये है कि सिद्धू ने अब तक कोई छुट्टी नहीं ली। वे जेल मैनुअल के हिसाब से एक महीने में चार छुट्टी लेने के हकदार थे। दूसरा उनके अच्छे आचरण को भी ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन

सिद्धू की सजा 19 मई को पूरी हो रही थी। कानून के विशेषज्ञों की मानें तो एक महीने में सौंप गए कार्य की प्रगति और कैदियों के आचरण के आधार पर 4 से 5 दिन की छूट दी जाती है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1642018360534925315?s=20

विज्ञापन

पत्नी ने किया इमोशनल ट्वीट

नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई से पहले उनकी पत्नी ने एक इमोशन ट्वीट किया है। नवजोत कौर ने लिखा कि बिलकुल सत्य है, नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब के प्रति प्यार किसी भी चीज से बढ़कर रहा है। मैंने गुस्से में आकर उन्हें सबक सिखाने के लिए मौत मांग ली। भगवान की कृपा का इंतजार कर रही थी। यह फेज दो का घातक कैंसर है। आज सर्जरी के लिए जा रही हैं। किसी एक को दोष नहीं दिया जा सकता है। क्योंकि यह भगवान की योजना है।

प्रत्येक व्यक्ति की नियति और यात्रा अलग-अलग होती है। हमें इस पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन

https://twitter.com/DrDrnavjotsidhu/status/1641656836314021888?s=20

26 जनवरी को भी जगी थी रिहाई की आस

दिसंबर 2022 से ही नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थी। पंजाब कांग्रेस के कुछ विधायक और नेता उनके स्वागत के लिए तैयारियों में भी जुट गए थे, लेकिन सिद्धू की रिहाई नहीं हो पाई। जेल प्रशासन की तरफ से तकरीबन 56 लोगों की फाइल बनाई गई थी, जिन्हें अच्छे आचरण के चलते जेल से रिहा किया जाना था। लेकिन गणतंत्र दिवस से पहले कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा ही नहीं गया।

विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और सांसद मनीष तिवारी ने नवजोत सिंह सिद्धू का नाम कैदियों की लिस्ट में नहीं होने पर आम आदमी की सरकार पर जमकर हमला बोला था।

https://twitter.com/AHindinews/status/1642059616170430465?s=20

विज्ञापन

20 मई 2022 को सिद्धू ने किया था सरेंडर

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 के रोड रेज मामले में मई में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई थी। सिद्धू ने 20 मई को कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया था और उन्हें पटियाला सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पिछले विधानसभा चुनाव में अपने निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर (पूर्व) से हार गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ