Punjab: सीएम भगवंत मान बोले- शिरोमणि अकाली दल बादल के मुख्य प्रवक्ता के तौर पर काम कर रहे हैं हरजिन्दर सिंह धामी

CM Bhagwant Mann, Punjab

CM Bhagwant Mann, Punjab

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान को यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि शिरोमणि कमेटी के विशेष सैशन में उन पर दोष लगाने के इलावा इसमें और क्या किया गया।

विज्ञापन

यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि विशेष तौर पर बुलाये गए सैशन को सिर्फ उनकी निंदा करने के लिए एक मंच के तौर पर इस्तेमाल किया गया। भगवंत मान ने कहा कि उनको यह समझ नहीं आता कि पवित्र गुरबानी के मुफ्त प्रसारण का मुद्दा सैशन में कहां खो गया और इसको उभारा क्यों नहीं गया। उन्होंने कहा कि यह सैशन शिरोमणि कमेटी पर राज कर रहे परिवार को बचाने के लिए नेताओं के इक्ट्ठ से अधिक कुछ नहीं है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरजिन्दर सिंह धामी सिर्फ़ अपने आकाओं के इशारों पर चल कर शिरोमणि अकाली दल बादल के मुख्य प्रवक्ता के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि शिरोमणि कमेटी का सैशन पवित्र गुरबानी के प्रचार-प्रसार से जुड़े संजीदा मुद्दे पर विचार करने की बजाय सिर्फ़ निंदा-चुगली तक ही सीमित होकर रह गया है। भगवंत मान ने कहा कि लोग सब जानते हैं और उनको भली भांति पता है कि शिरोमणि कमेटी और इसके प्रधान कैसे अकाली दल में एक परिवार की कठपुतली बन कर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ