Mamta Banerjee Video: बंगाल की CM ममता बनर्जी ने बनाई चाय, बोलीं- 'BSF के जवान वोटरों को धमका रहे'
Edited By Bhola Sharma

Mamta Banerjee
Edited By Bhola Sharma

Mamta Banerjee
Mamta Banerjee Video: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की वोटिंग में अब 2 हफ्ते बचे हैं। ऐसे में पार्टियों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी के मालबाजार इलाके में सड़क किनारे दुकान पर चाय बनाते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने दुकानदार और लोगों से बात भी की। उन्हें चाय परोसी।
ममता बनर्जी ने बीएसएफ पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। कहा कि यह सबकुछ भाजपा के आदेश पर किया जा रहा है। मैंने पुलिस से बीएसएफ की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है, केंद्र की कोई भूमिका नहीं है।
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee makes tea and serves it to people at a tea stall in Jalpaiguri's Malbazar, as a part of her campaign for upcoming Panchayat polls pic.twitter.com/s2TiVIdyET
— ANI (@ANI) June 26, 2023
ममता बनर्जी ने आश्वासन दिया कि पार्टी स्थानीय निकाय में भ्रष्टाचार को दूर करने का प्रयास करेगी, क्योंकि पार्टी ने बड़े पैमाने पर आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण चुनावों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चयन करते समय लोगों की राय पर विचार किया गया।
भाजपा के डबल इंजन सरकार नारे पर कटाक्ष करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि पंचायत और 2024 के लोकसभा चुनावों में हराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम भाजपा को केंद्र से बाहर कर देंगे और देश में विकासोन्मुखी सरकार लाएंगे।
बता दें कि 8 जुलाई को चुनाव की घोषणा के बाद से ही राज्य में राजनीतिक हिंसा हो रही है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पहले शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सात संवेदनशील जिलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इसे मंजूरी दे दी और हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) द्वारा दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया।
बंगाल में 11 जुलाई को वोटिंग होगी। लगभग 5.67 करोड़ मतदाता जिला परिषदों, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए वोट करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: