Amritsar BRTS Buses Services: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसी में राज्य के लोगों को आने-जाने की अच्छी सुविधा मिले, इसके लिए पंजाब सरकार बसों के संचालन को भी दुरुस्त करने में लगी हुई है। इसी के तहत पंजाब में काफी समय से बंद पड़ी बीआरटीएस बसों का संचालन फिर से शुरू हो गया है।
कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने नारायणगढ़ में इंडिया गेट से गोल्डन गेट तक रूट नंबर 201 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ विधायक इंद्रबीर सिंह निजर, विधायक अजय गुप्ता, शहरी अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह औलख व अन्य नेता भी मौजूद थे।
नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के अनुसार, इंडिया गेट से गोल्डन गेट तक पांच बसें फिलहाल चलेंगी। यह बसें गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, रेलवे स्टेशन, पुतलीघर और अन्य इलाकों को कवर करेंगी। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते बाद बसों का टाइम टेबल भी जारी हो जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि एक महीने तक बसें मुफ्त चलेंगी। फिर एक महीने बाद 60 कमर्शियल बसें बीआरटीएस रोड पर दौड़ने लगेंगी।
शहरवासियों से खास अपील
उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि आज के बाद कोई भी निजी वाहन बस रूट पर न लाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस भारी चालान की व्यवस्था कर रही है और अगर कोई वाहन इन रूट पर आएगा तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
इस अवसर पर धालीवाल ने कहा कि फिलहाल ये बसें ट्रायल के तौर पर शुरू की जा रही हैं और तीन सप्ताह तक इन पर कोई किराया नहीं लिया जाएगा। उसके बाद इन बसों का किराया शुरू कर दिया जाएगा और सभी रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले बीआरटीएस सेवा देने वाली कंपनी भाग गई थी जिस कारण यह बसें बंद हो गई थी और अब अमृतसर शहर निवासियों की मांग पर इन्हें दोबारा निगम द्वारा चलाया जा रहा है और आज से इनका काम सिर्फ निगम ही करेगा। अब देखना यह है कि किस तरह से बसें सड़कों पर लगातार चल पाती हैं।
ये भी पढ़ें- पंजाब CM भगवंत मान का ऐलान, हुसैनीवाला बॉर्डर को बनाएंगे मॉडर्न टूरिज्म का हब
संबंधित खबरें
पंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
13 hrs agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
13 hrs agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
1 day agoपंजाब के पबरा वाटर प्रोजेक्ट में क्लोरीन और अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल
1 day agoपंजाब में ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
1 day agoपंजाब को मिलेगी निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति: मुख्यमंत्री भगवंत मान
1 day agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
2 days agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
2 days agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
3 days agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines