लग्जरी कार ने युवक को कुचला, टांग कटी, एक्टिवा के हुए कई टुकड़े, जानें कब कहां हुआ भयानक हादसा

चंडीगढ़ के सेक्टर 4 में तेज रफ्तार पोर्शे कार ने एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लड़कियां घायल हो गईं। आरोपी चालक गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

chandigarh accident news

chandigarh accident news

चंडीगढ़ के सेक्टर चार में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला जिसमें एक युवक की जान चली गई। बीती रात यानी सोमवार को एक लग्जरी कार पोर्शे कार सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक जिसका नाम अंकित बताया जा रहा है की जान गई।  स्कूटी पर सवार दो लड़कियां घायल हो गईं। स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ में हुआ था हादसा

ये दर्दनाक हादसा चंडीगढ़ के सेक्टर 4 में पेट्रोल पंप के पास हुआ था। गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार लग्जरी कार पोर्शे ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा चालक अंकित जिसकी उम्र 24 साल बताई गई है की मौके पर ही मौत हो गई। अंकित नयागांव में अपने परिवार के साथ रहता था।

विज्ञापन

जन्मदिन वाले दिन हुई मौत

अंकित मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था जो नयागांव में अपनी फैमिली के साथ रहता था। अंकित का मंगलवार को जन्मदिन था तो वो पार्टी की तैयारी कर रहा था। लेकिन कौन जानता था कि जन्मदिन वाले दिन ही वो काल के गाल में समा जाएगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ पार्टी करने के बजाए घर में मातम छा गया। हादसा इतना भयावह था कि अंकित के शरीर के दो हिस्से हो गए।

विज्ञापन

नहीं रुका पोर्शे का कहर

अंकित की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन उसके बाद भी तेज रफ्तार पोर्शे का कहर नहीं रुका और वो एक खंभे से जा टकराया। उसने एक्टिवा सवार दो लड़कियों को भी टक्कर मार दी जो बुरी तरह घायल हो गईं। फिर भी आउट ऑफ कंट्रोल हो चुकी पोर्शे नहीं रुकी और साइकिल पथ पर लगे एक खंभे से जा टकराई।

पोर्शे चालक की हुई पहचान

चंडीगढ़ में हुए इस हादसे के बाद से ही सनसनी मच गई। पोर्शे चालक की पहचान पंचकूला निवासी संजीव भभोटा (43) के रूप में हुई है। वो हीरा चौक की ओर जा रहा था। संजीव के बिजनेसमैन और प्रॉपर्टी डीलर है। इस हादसे के बाद वहां से लोगों में गुस्सा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ