झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन साहू मुठभेड़ में ढेर, भागने की कोशिश कर रहा था अपराधी

gangster aman sahu encounter

gangster aman sahu encounter

झारखंड के पलामू से खबर आ रही है कि पुलिस के लिए मुसीबत बने गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर कर दिया गया है। यह घटना मंगलवार 11 मार्च की सुबह हुई जब उसे रांची पुलिस की टीम रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके बाद अपराधी ने पुलिस की बंदूक छीन भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वो भागने की कोशिश करते हुए लगातार फायरिंग करता रहा। कथित तौर पर अमन साहू खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया जा रहा है। कहा जाता है कि अमन लॉरेंस बिश्नोई को गुर्गे सप्लाई करने का काम करता था और लॉरेंस अमन को उसके बदले हाईटेक हथियार देता था।

3 महीने से जेल में था बंद

झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर के पास गैंगस्टर अमन साहू को गोली मार दी गई। जानकारी के लिए बता दें कि अमन साहू पिछले 3 महीने से रायपुर जेल में बंद था। उसे बरियातू में कोयला व्यापारी पर हुए हमले और हजारीबाग में एनटीपीसी डीजीएम की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए रांची लाया जा रहा था।

Ranchi news gangster aman sahu encounter

Ranchi news gangster aman sahu encounter

पुलिस की गाड़ी हो गई थी दुर्घटनाग्रस्त

मिली जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर अमन साहू को हत्या और कारोबारी पर हमले के मामले में पूछताछ के लिए पूछताछ के लिए रांची लाया जा रहा था। तभी रास्ते में पुलिस की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। उसी का फायदा उठाते हुए अमन साहू ने पुलिस का हथियार उठा लिया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने भी उसे रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन अमन गोलीबारी करने लगा। उसी मुठभेड़ में अमन को ढेर कर दिया गया।

मौके पर ही हो गई थी मौत

पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़ में अमन साहू को कई गोलियां लगीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं आई है कि किसी पुलिस के जवान को गोली लगी है या नहीं। अपराधी अमन साहू के खिलाफ अलग-अलग जिलों के कई थानों में दर्जनों आपराधिक केस दर्ज हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ