---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पंजाब कैबिनेट ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- माफी मांगें 

चंडीगढ़: पंजाब के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों द्वारा सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान मंत्रियों और विधायकों ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के बयान पर आपत्ति जताई। आपको बता दें कि प्रताप सिंह बाजवा ने एक बयान में विधायक लाभ सिंह उगोके को मोबाइल रिपेयर करने वाला बताया गया […]

---विज्ञापन---

चंडीगढ़: पंजाब के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों द्वारा सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान मंत्रियों और विधायकों ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के बयान पर आपत्ति जताई। आपको बता दें कि प्रताप सिंह बाजवा ने एक बयान में विधायक लाभ सिंह उगोके को मोबाइल रिपेयर करने वाला बताया गया था।

बाजवा एक सप्ताह के अंदर माफी मांगें

इस बयान को लेकर आपत्ति जताते हुए आप ने बाजवा को एक सप्ताह के अंदर माफी मांगने की चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा कि अगर वह माफी नहीं मांगते तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विपक्षी दल किसी मकसद से इक्टठा हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा के दिमाग में गरीबों के लिए नफरत है। उन्होंने कहा कि बाजवा ने असंवैधानिक व गलत शब्दों का प्रयोग किया है

---विज्ञापन---

अपने परिवार का गुजारा करने के लिए दुकान चला रहे थे

इस मौके पर लाभ सिंह उगोके ने कहा कि बाजवा का बयान उनकी दलित समाज के प्रति मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अगर बाजवा सिर्फ उन्हें गलत बोलते तो वह शायद बर्दाश्त कर लेते पर उन्होंने गरीब लोगों को बुरा कहा है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार का गुजारा करने के लिए कोर्स कर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चला रहे थे पर जब वह आम आदमी पार्टी के जुड़े तो उन्हें पता नहीं था कि वह विधानसभा पहुंचेंगे।

सख्त एक्शन लिया जाएगा

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि वह प्रताप सिंह बाजवा को बताना चाहते हैं कि ये लोग विधानसभा में संवैधानिक प्रक्रिया से चुनकर आए। लोगों का प्रतिनिधित्व करते हुए विधानसभा पहुंचे हैं और उन्हें मटीरियल बताकर बाजवा ने अपनी मानसिकता दिखाई है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान के सिपाही न झुकने वाले हैं और न ही बिकने वाले हैं। इस मौके पर हरपाल चीमा ने कहा कि जनतक तौर पर बाजवा को दलित भाईचारे से एक हफ्ते में माफी मांगनी होगी अगर वह ऐसा नहीं करते तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 05, 2023 08:21 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola