Akali Dal leader Subhash Sondhi Joins AAP: पंजाब में जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस उपचुनाव को जीतने के लिए आम आदमी जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर रही है। वहीं इस बीच दूसरी पार्टियों के कई नेताओं ने AAP का हाथ थामा हैं। बीते दिन शुक्रवार को अकाली दल बादल के वरिष्ठ नेता सुभाष सोंधी अपने सभी साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इसके अलावा भगवान वाल्मिकी सभा बस्तियों के कई सदस्य और पदाधिकारी भी AAP में शामिल हुए हैं।
AAP में शामिल हुए सुभाष सोंधी
अकाली दल बादल के सुभाष सोंधी जालंधर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के नेता है। उनके साथ शबनम चौहान, पूजा सिद्धू, उमेश कुमार, राजेश कुमार और मान सिमरन सिंह भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। वहीं भगवान वाल्मिकी सभा बस्तियों से बिशन दास सहोता, अशोक लाडी (महासचिव), बिट्टू सेंगर, रोशन लाल थापर, संजीव पदम, अश्वनी नाहर, बंटी हंस, बाबरिक सहोता जैसे बड़े सदस्य और पदाधिकारी AAP में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा बाब्रिक सभा से बॉबी चोपड़ा और बीआर अंबेडकर सभा से रोहित चोपड़ा भी AAP में शामिल हुए है।
यह भी पढ़ें: ‘उन्होंने जनता संग विश्वासघात किया है’, शीतल अंगुराल पर बरसे पंजाब मंत्री अमन अरोड़ा
क्या बोले सीएम भगवंत मान?
सीएम भगवंत मान ने इन सभी नेताओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सीएम मान ने कहा कि उपचुनाव से पहले ही जालंधर में आम आदमी पार्टी बहुत मजबूत हो गई है। आम आदमी पार्टी के सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग AAP से जुड़ रहे हैं और हमारा समर्थन कर रहे हैं। अब पंजाब के विकास को कई नहीं रोक सकता है।
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
18 hrs agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
1 day agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
2 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
3 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
4 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
4 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
4 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines