पहले धमकाया, फिर दाग दीं 5 गोलियां, पंजाब में अकाली दल के नेता की हत्या

SAD Councillor Harjinder Singh Shot Dead : पंजाब के अमृतसर में बाइक सवार बदमाशों ने शिरोमणि अकाली दल के नेता को गोलियों से भून दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Harjinder Singh

अकाली दल के नेता हरजिंदर सिंह। (File Photo)

SAD Councillor Harjinder Singh Shot Dead : पंजाब की राजधानी अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शिरोमणि अकाली दल के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले धमकाया और फिर 5-6 गोलियां दाग दीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसे लेकर पंजाब पुलिस के एडीसीपी हरपाल सिंह रंधावा ने बयान जारी किया है।

विज्ञापन

हरजिंदर सिंह अमृतसर के जंडियाला नगर काउंसिल से अकाली दल के पार्षद हैं। यह घटना छेहरटा इलाके में रविवार को हुई। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े पार्षद हरजिंदर सिंह को गोलियां मार दीं। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग पार्षद उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

पंजाब पुलिस के एडीसीपी ने क्या कहा?

पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या के मामले को लेकर पंजाब पुलिस के एडीसीपी हरपाल सिंह रंधावा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बदमाश बाइक पर आए थे और पार्षद हरजिंदर को गोली मारी। उनके परिजनों के मुताबिक, 5-6 लड़के- करण, किशन, सूरज, जिनके खिलाफ उन्होंने पहले शिकायत की थी कि वे ड्रग्स बेचते हैं और इस हत्याकांड में शामिल हैं। उन्होंने पहले भी उन्हें धमकाया था। 5-6 राउंड फायरिंग की गई।

विज्ञापन

पहले भी घर पर हुई थी फायरिंग

पार्षद हरजिंदर सिंह ने अमृतसर के छेहरटा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। वे जैसे ही समारोह से बाहर निकले, वैसे ही नकाबपोश बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। उनके घर पर पहले भी गोलीबारी की गई थी। पार्षद के परिजनों ने जिन लोगों पर शक जताया, पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ