भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन, पंजाब के AAP विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार

पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ गईं। भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में विजिलेंस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Raman Arora

आप विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार।

विज्ञापन

Punjab AAP MLA Raman Arora Arrest : पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को अरेस्ट किया गया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी उस समय हुई जब वह एक मंदिर में पूजा के लिए गए थे। भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में जांच एजेंसी ने आप विधायक के खिलाफ रमन अरोड़ा ये कार्रवाई की।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने सुबह रमन अरोड़ा के अशोक नगर स्थित मकान में छापा मारा, लेकिन वे घर में नहीं मिले। इसके बाद टीम ने उन्हें घर के पास से हिरासत में लिया और घर लेकर गई। टीम ने पूरे घर की तलाशी ली। जब विजिलेंस के हाथ पुख्ता सबूत लगे तो फिर अफसरों ने विधायकों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisment

जानें क्या है विधायक रमन अरोड़ा पर आरोप?

विधायक रमन अरोड़ा पर जालंधर नगर निगम के अधिकारियों के जरिए लोगों को फर्जी नोटिस भेजवाने का आरोप है। फिर विधायक की ओर से लोगों से पैसे ऐंठ कर नोटिस रफादफा करवा दिया जाता था। जालंधर निगम के पूर्व सहायक नगर नियोजक (ATP) सुखदेव वशिष्ठ से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में जांच एजेंसी ने विधायक के खिलाफ एक्शन लिया। विजिलेंस ने पहले ही सुखदेव वशिष्ठ को अरेस्ट कर लिया है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि 10 दिन पहले ही पंजाब की पुलिस ने रमन अरोड़ की सिक्योरिटी वापस ले ली थी। उनकी सुरक्षा में 14 पुलिसकर्मी तैनात थे। सरकार आदेश के बाद सभी पुलिसकर्मियों को वापस बुला लिया गया। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ एक्शन की संभावना की वजह से यह फैसला लिया गया।

पंजाब आप ने दी जानकारी

इसे लेकर पंजाब आप ने कहा कि भ्रष्टचार के मामले में चाहे हमारा अपना या किसी और का शामिल हो, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विजिलेंस की टीम ने जालंधर के मौजूदा विधायक रमन अरोड़ा के घर पर रेड मारी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ