---विज्ञापन---

पंजाब

Punjab News: बिजली की बचत के लिए बड़ा फैसला-2 मई से सुबह 7.30 बजे से काम करेंगे सरकारी ऑफिस 

अमित पांडेय, चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को ऐतिहासिक फ़ैसला लिया है। पंजाब सरकार ने लोक हित में सरकारी कार्यालयों का समय मौजूदा प्रातः काल 9 बजे से शाम 5 बजे से बदल कर प्रातः काल 7.30 से दोपहर 2 बजे तक करने का ऐलान किया। नयी समय-सारणी 2 मई से लागू होगी […]

अमित पांडेय, चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को ऐतिहासिक फ़ैसला लिया है। पंजाब सरकार ने लोक हित में सरकारी कार्यालयों का समय मौजूदा प्रातः काल 9 बजे से शाम 5 बजे से बदल कर प्रातः काल 7.30 से दोपहर 2 बजे तक करने का ऐलान किया।

नयी समय-सारणी 2 मई से लागू होगी

इस फ़ैसले का ऐलान करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि नयी समय-सारणी 2 मई से लागू होगी और 15 जुलाई तक लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले गर्मी के मौसम में भयानक गर्मी के मद्देनज़र यह फ़ैसला आम लोगों को सरकारी कार्यालयों में अपने काम आसान ढंग के साथ करवाने के उद्देश्य के साथ लिया गया। भगवंत मान ने कहा कि यह फ़ैसला सभी सम्बन्धित पक्षों के विचार-विमर्श के बाद लिया गया है जिससे सभी की भलाई को यकीनी बनाया जा सके।

---विज्ञापन---

छुट्टी लिए बिना लोग सुबह  अपना काम करवा सकेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे आम व्यक्ति अपने काम से छुट्टी लिए बिना सुबह के समय अपना काम करवा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी मुलाजिमों को भी सुविधा मिलेगी क्योंकि वह कार्यालयी समय के बाद सामाजिक कामों में शामिल हो सकेंगे। इसी तरह भगवंत मान ने कहा कि इससे मुलाज़िम अपने बच्चों के साथ भी अधिक समय बिता सकेंगे क्योंकि बच्चों को भी उसी समय पर स्कूल से छुट्टी हो जाती है।

300-350 मेगावाट बिजली की बचत होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ़ैसला पंजाब सरकार के सभी कार्यालयों पर लागू होगा। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि इससे लगभग 300-350 मेगावाट बिजली की बचत करने में भी मदद मिलेगी क्योंकि बिजली का बड़ा हिस्सा सरकारी कार्यालयों में उपभोग हो रहा है। भगवंत मान ने कहा कि पी. एस. पी. सी. एल. के आंकड़ों अनुसार पावरकॉम पर पीक लोड दिन में दोपहर एक बजे के बाद शुरू हो जाता है।

---विज्ञापन---

आगे भी सरकार ऐसे फैलले लेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि नयी समय-सारणी यह भी यकीनी बनाऐगी कि लोग अधिक से अधिक सूरज की रौशनी का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कई देशों में लोग मौसम के अनुकूल अपनी घड़ियाँ एडजस्ट करते हैं जिससे वह धूप का अधिक से अधिक प्रयोग कर सकें। भगवंत मान ने लोगों को भरोसा दिया कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में भी ऐसे और नागरिक केंद्रित फ़ैसले लेगी।

First published on: Apr 08, 2023 07:16 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola